बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 सितंबर 2026: आज सुबह क्या है रेट, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 September 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 10 September 2026 : ईरान-अमेरिका तनावों के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत टूटकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.03% बढ़कर यानी 47 रुपये तेजी के साथ 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,55,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,443.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154460₹141600₹115880
मुंबई₹154310₹141450₹115730
कोलकाता₹154310₹141450₹115730
चेन्नई₹154310₹141450₹119150
पटना₹154360₹141500₹115780
लखनऊ₹154460₹141600₹115880
मेरठ₹154460₹141600₹115880
अयोध्या₹154460₹141600₹115880
कानपुर₹154460₹141600₹115880
अलीगढ़₹154460₹141600₹115880
मुरादाबाद₹154460₹141600₹115880
मिर्जापुर₹154460₹141600₹115880
झांसी₹154460₹141600₹115880
मथुरा₹154460₹141600₹115880
गोरखपुर₹154460₹141600₹115880
बरेली₹154460₹141600₹115880
आगरा₹154460₹141600₹115880
प्रयागराज₹154460₹141600₹115880
वाराणसी₹154460₹141600₹115880
गाजियाबाद₹154460₹141600₹115880
नोएडा₹154460₹141600₹115880
गुरुग्राम₹154460₹141600₹115880
चंडीगढ़₹154460₹141600₹115880
लुधियाना₹154460₹141600₹115880
गुवाहाटी₹154310₹141450₹115730
जलगांव₹154310₹141450₹115730
जयपुर₹154460₹141600₹115880
इंदौर₹154360₹141500₹115780
भोपाल₹154360₹141500₹115780
अहमदाबाद₹154360₹141500₹115780
वडोदरा₹154360₹141500₹115780
सूरत₹154360₹141500₹115780
पुणे₹154310₹141450₹115730
नागपुर₹154310₹141450₹115730
नासिक₹154360₹141480₹115760
बैंगलोर₹154310₹141450₹115730
भुवनेश्वर₹154310₹141450₹115730
कटक₹154310₹141450₹115730
केरल₹154310₹141450₹115730
अमरावती₹154310₹141450₹115730
विशाखापत्तनम₹154310₹141450₹115730
मैसूर₹154310₹141450₹115730
विजयवाड़ा₹154310₹141450₹115730
कोयंबटूर₹154310₹141450₹119150
मंगलौर₹154310₹141450₹115730
मदुरै₹154310₹141450₹119150
रायपुर₹154310₹141450₹115730
बेलगाम₹154310₹141450₹115730
राजमुंदरी₹154310₹141450₹115730
हैदराबाद₹154310₹141450₹115730
दावनगेरे₹154310₹141450₹115730
बेल्लारी₹154310₹141450₹115730
सलेम₹154310₹141450₹119150
वेल्लोर₹154310₹141450₹119150
अमरावती₹154310₹141450₹115730
गुंटूर₹154310₹141450₹115730
नेल्लोर₹154310₹141450₹115730
काकीनाडा₹154310₹141450₹115730
तिरुपति₹154310₹141450₹115730
कडपा₹154310₹141450₹115730
अनंतपुर₹154310₹141450₹115730
वारंगल₹154310₹141450₹115730
निजामाबाद₹154310₹141450₹115730
खम्मम₹154310₹141450₹115730
बेरहामपुर₹154310₹141450₹115730
राउरकेला₹154310₹141450₹115730
राजकोट₹154360₹141500₹115780
वसई-विरार₹154360₹141480₹115760
औरंगाबाद₹154310₹141450₹115730
सोलापुर₹154310₹141450₹115730
भिवंडी₹154360₹141480₹115760
कोल्हापुर₹154310₹141450₹115730
लातूर₹154360₹141480₹115760
तिरुपुर₹154310₹141450₹119150
तिरुनेलवेली₹154310₹141450₹119150
त्रिची₹154310₹141450₹119150
संबलपुर₹154310₹141450₹115730
इरोड₹154310₹141450₹119150
कोच्चि₹154310₹141450₹115730
थाइन₹154310₹141450₹115730
अमृतसर₹154460₹141600₹115880
नागरकोइल₹154310₹141450₹119150
तिरुवनंतपुरम₹154310₹141450₹115730
तंजावुर₹154310₹141450₹119150
गोवा₹154310₹141450₹115730
करूर₹154310₹141450₹119150
कुंभकोणम₹154310₹141450₹119150
नमक्कल₹154310₹141450₹119150
धर्मपुरी₹154310₹141450₹119150
डिंडीगुल₹154310₹141450₹119150
तूतीकोरिन₹154310₹141450₹119150
कुड्डालोर₹154310₹141450₹119150
कांचीपुरम₹154310₹141450₹119150
कृष्णागिरी₹154310₹141450₹119150
विल्लुपुरम₹154310₹141450₹119150
कोविलपट्टी₹154310₹141450₹119150
तिरुवन्नामलाई₹154310₹141450₹119150
होसुर₹154310₹141450₹119150
कराइकुडी₹154310₹141450₹119150
पुदुक्कोट्टई₹154310₹141450₹119150
रामनाथपुरम₹154310₹141450₹119150
अम्बुर₹154310₹141450₹119150
कन्याकुमारी₹154310₹141450₹119150
नागपट्टिनम₹154310₹141450₹119150
विरुधुनगर₹154310₹141450₹119150
कल्लाकुरिची₹154310₹141450₹119150
पोलाची₹154310₹141450₹119150
अर्काट₹154310₹141450₹119150
पलानी₹154310₹141450₹119150
अरियालूर₹154310₹141450₹119150
मोहाली₹154460₹141600₹115880
परमाकुदी₹154310₹141450₹119150
पेरम्बलूर₹154310₹141450₹119150
जयनकोंडम₹154310₹141450₹119150
कोडईकनाल₹154310₹141450₹119150
ऊटी₹154310₹141450₹119150
रामेश्वरम₹154310₹141450₹119150
शिवगंगा₹154310₹141450₹119150
तिरुवरुर₹154310₹141450₹119150
त्रिशूर₹154310₹141450₹115730
पांडिचेरी₹154310₹141450₹119150
चित्रदुर्ग₹154310₹141450₹115730
गडग₹154310₹141450₹115730
बागलकोट₹154310₹141450₹115730
मंड्या₹154310₹141450₹115730
भद्रावती₹154310₹141450₹115730
कोलार₹154310₹141450₹115730
तुमकुर₹154310₹141450₹115730
कोल्लम₹154310₹141450₹115730
अलाप्पुझा₹154310₹141450₹115730
कोट्टायम₹154310₹141450₹115730
पलक्कड़₹154310₹141450₹115730
मलप्पुरम₹154310₹141450₹115730
कोझिकोड₹154310₹141450₹115730
कन्नूर₹154310₹141450₹115730

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज (10 सितंबर 2026) का ताजा भाव, आगे आप बुलियन्स के मुताबिक 24, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट के सोने के ताजा रेट देख सकते हैं।

सोने की शुद्धता10 ग्राम का भाव
24 कैरेट₹1,54,290
22 कैरेट₹1,41,433
20 कैरेट₹1,28,575
18 कैरेट₹1,15,718
16 कैरेट₹1,02,860
14 कैरेट₹90,003
12 कैरेट₹77,145
10 कैरेट₹64,288

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को कम मांग के कारण सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई और यह 100 रुपये टूटकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 43.67 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 4,399.22 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 190 रुपये की तेजी के साथ 1,52,769 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 190 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,769 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,384.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक -जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमत एक सीमित दायरे में रही है क्योंकि निवेशक इस सप्ताह के आखिर में आने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच लगातार महंगाई को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं। गांधी ने कहा कि ऊर्जा की अधिक लागत महंगाई के दबाव को बढ़ा सकती है और इस संभावना को मजबूत कर सकती है कि ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती हैं, जिससे सर्राफा में बढ़त सीमित हो सकती है।

मिराए एसेट शेरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हालिया गिरावट के बाद हाजिर सोने में सुधार हुआ क्योंकि कारोबारी दीर्घावधिक ऋण पुनर्खरीद कार्यक्रम पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि बाजार का ध्यान अब पूरी तरह से इस सप्ताह के आखिर में आने वाले अमेरिकी पीपीआई और सीपीआई आंकड़ों पर है, जो यह तय करने में महत्वपूर्ण होगा कि क्या महंगाई का दबाव सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने को सही ठहराता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article