यात्रा

नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग है ये जगह, जंगल बुक के किरदारों को कर पाएंगे महसूस

National Park India: मध्य प्रदेश के नर्मदा घाटी और महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के पास एक ऐसी जगह स्थित है जहां जाकर आप जंगल बुक के किरदारों को करीब से महसूस कर पाएंगे। वन्यजीवों के लिए आदर्श ये आवास नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग है। कम टाइम में अगर आप किसी जगह को एक्सप्लो करने का प्लान कर रहे हों तो ये जगह बेस्ट होगी।

Image

Pench National Park

Pench National Park: भारत के मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा इस बार आपको अपने बकेटलिस्ट में शामिल करनी चाहिए। जिलों में स्थित है। पेंच राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे लोकप्रिय वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है जहां की यात्रा आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। इस पार्क का उल्लेख फेमस स्टोरी द जंगल बुक में भी मिलता है, जिसे प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक रुडयार्ड किपलिंग ने लिखा था।

इस कहानी की दुनिया भर में सराहना हुई और यह राष्ट्रीय उद्यान 1970 के दशक में दुनिया के लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक बन गया। भारत में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण की बात करें तो इस लिस्ट में हमेशा इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम आएगा। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ये बेस्ट जगह है जो छोटे बच्चों को भी बेहद पसंद आएगी।

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं तो इस जगह पर जंगल बुक के प्रसिद्ध पात्रों, अकेला (भारतीय भेड़िया), रक्षा (मादा भेड़िया), बल्लू (सुस्त भालू) और क्रूर शेर खान (रॉयल बंगाल टाइगर) को देखने के लिए जा सकते हैं।

मालूम हो कि 758 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैले पेंच राष्ट्रीय उद्यान में समृद्ध वन्यजीव हैं जो आगंतुकों को सबसे बेहतरीन वन्यजीव अनुभवों में से एक का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है। यह पार्क रॉयल बंगाल टाइगर, सियार, मोर, जंगली कुत्ते, जंगली सूअर, भालू, तेंदुआ, लोमड़ी, धारीदार लकड़बग्घा, गौर, हिरण, चार सींग वाले मृग का ठिकाना रहा है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article