यात्रा

IRCTC: चारमीनार, नागार्जुन सागर और रामोजी फिल्म सिटी, एक ट्रिप में घूमिए आकर्षक जगहें

IRCTC: कम बजट में ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटसी ने 4 दिन का बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। पैकेज से जुड़ी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

Image

एक ट्रिप में घूमिए आकर्षक जगहें (फोटो: pinterest)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने आपके लिए 4 दिन का बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'हैदराबाद, नागार्जुन सागर और रामोजी फिल्म सिटी टूर' है। गुरुवार और शुक्रवार को छोड़कर अपनी सहूलियत के हिसाब से आप किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। टूर की अपकमिंग डेट 22 जुलाई 2026 है। हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से आपको पिकअप किया जाएगा। इसके बाद होटल में चेक-इन करेंगे। थोड़ा फ्रेश होने के बाद हैदराबाद के मशहूर पर्यटन स्थलों की सैर शुरू होगी। सबसे पहले चारमीनार, फिर सालारजंग म्यूजियम, बिड़ला मंदिर और लुंबिनी पार्क घूमेंगे। शाम को वापस होटल लौटेंगे और वहीं रुकेंगे।

नागार्जुन सागर की शानदार सैर

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद नागार्जुन सागर के लिए रवाना होंगे। यहां दुनिया के बड़े बांधों में शामिल नागार्जुन सागर डैम देखेंगे। समय मिलने पर बुद्धवनम प्रोजेक्ट भी घूमेंगे। इसके अलावा बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और नागार्जुनकोंडा म्यूजियम भी देखेंगे। शाम को वापस हैदराबाद लौटेंगे। होटल में डिनर और रात का ठहराव रहेगा।

हाईटेक सिटी और जुबली हिल्स की सैर

सुबह नाश्ते के बाद हैदराबाद के आधुनिक और धार्मिक स्थलों की सैर करेंगे। सबसे पहले आईकेईए (IKEA) शोरूम जाएंगे। इसके बाद शिल्पारामम आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज, पेड्डम्मा मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिर, हरे कृष्ण गोल्डन टेंपल और खूबसूरत दुर्गम चेरुवु झील घूमेंगे। शाम को होटल लौटेंगे, जहां डिनर और रात का ठहराव रहेगा।

रामोजी फिल्म सिटी का रोमांच

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद पूरे दिन के लिए रामोजी फिल्म सिटी की सैर पर निकलेंगे। यहां फिल्मी सेट, लाइव शो, गार्डन, एडवेंचर जोन और कई शानदार आकर्षण देखने का मौका मिलेगा। शाम को वापस शहर लौटने के बाद आपको हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जाएगा। इसी के साथ आपका यादगार टूर समाप्त हो जाएगा।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है

हैदराबाद में एसी होटल में ठहरने की सुविधा। होटल में रोजाना ब्रेकफास्ट और डिनर। पूरे टूर के दौरान एसी वाहन से यात्रा। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थलों की सैर। ट्रैवल इंश्योरेंस और सभी लागू टैक्स पैकेज में शामिल हैं।

खर्चे से रिलेटेड जानकारी

डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 18880 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 13830 रुपए तय किया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 8690 रुपए है। इस पैकेज का कोड- SHH10 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932317, 8287932312 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article