यात्रा

शॉपिंग और घूमना साथ-साथ, बांधनी साड़ियों के लिए मशहूर हैं भारत के ये 5 शहर

Ethnic Shopping Destinations: आज हम आपको जिन 5 डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं वहां आपको बेहतरीन शॉपिंग के साथ स्थानीय संस्कृति, स्वादिष्ट खानपान और शानदार पर्यटन स्थलों का भी अनुभव मिलेगा।

Image

शॉपिंग और घूमना साथ-साथ

Ethnic Shopping Destinations: एक ही ट्रिप में शॉपिंग, संस्कृति और घूमने-फिरने का पूरा मजा अगर आप चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय पारंपरिक परिधानों में एक खास जगह रखने वाली बांधनी साड़ी की खरीदारी करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों को ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। रंग-बिरंगे डिजाइनों, खूबसूरत पैटर्न और हाथ से की जाने वाली बारीक कारीगरी की वजह से बांधनी साड़ी देश-विदेश में काफी पसंद की जाती है। आज हम आपको जिन जगहों के बारे में बताएंगे उन जगहों पर आपको शानदार शॉपिंग के साथ-साथ घूमने का भी बेहतरीन मौका मिलता है।

1. भुज, गुजरात

इस लिस्ट में नंबर 1 पर भुज, गुजरात का नाम आता है। जब बात असली बांधनी साड़ी की आती है, तो भुज का नाम सबसे पहले लिया जाता है। भुज में आपको कई चमकीले रंगों में खूबसूरत बांधनी साड़ियां मिल जाएंगी। अगर आप भुज जा रहे हैं, तो पास के भुजोदी गांव भी जरूर जाएं। यहां आपको बांधनी के अलावा कच्छ की मशहूर हस्तशिल्प कला और शॉल भी देखने को मिलेंगे। शॉपिंग के बाद कच्छ के सफेद रण में सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा आपकी ट्रिप को और यादगार बना देगा। साथ ही ऐना महल और प्रग महल भी घूमने लायक जगहें हैं।

2. जामनगर, गुजरात

जामनगर अपनी बारीक और बेहद खूबसूरत बांधनी कारीगरी के लिए जाना जाता है। शॉपिंग के लिए चांदी बाजार और दरबार गढ़ इलाके काफी लोकप्रिय हैं। यहां आपको कई रंगों और डिजाइनों में बांधनी साड़ियां मिल जाएंगी। घूमने की बात करें तो लखोटा झील और लखोटा महल आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकते हैं।

3. राजकोट, गुजरात

राजकोट भी बांधनी साड़ियों का एक बड़ा केंद्र माना जाता है। बांगड़ी बाजार, धर्मेंद्र रोड और सोनी बाजार शॉपिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में गिने जाते हैं। अगर समय मिले तो वाटसन संग्रहालय और काबा गांधी नो डेलो भी जरूर देखें, जहां आपको शहर के इतिहास और संस्कृति की झलक मिलेगी।

4. जयपुर, राजस्थान

गुलाबी नगरी जयपुर सिर्फ अपने किलों और महलों के लिए ही नहीं, बल्कि रंग-बिरंगी बांधनी और टाई-डाई साड़ियों के लिए भी मशहूर है। बापू बाजार और जौहरी बाजार बांधनी साड़ियों की खरीदारी के लिए बेहतरीन जगहें हैं। शॉपिंग के साथ-साथ हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी ऐतिहासिक जगहों का आनंद भी लिया जा सकता है।

5- उदयपुर, राजस्थान

झीलों का शहर उदयपुर भी बांधनी साड़ियों के शौकीनों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है। यहां हठिपोल बाजार, बड़ा बाजार और चेतक सर्कल के आसपास कई दुकानें हैं, जहां खूबसूरत बांधनी साड़ियां मिलती हैं। इसके अलावा लेक पिचोला में बोटिंग, सिटी पैलेस की भव्यता और आसपास की पहाड़ियों का नजारा आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।

Prabhat Shukla
Prabhat Shuklaauthor

Prabhat Shukla is Senior Copy Editor at ET Now with over 2.5 years of experience in reporting and strategic storytelling. He is a graduate in Economics (Honours) from Lucknow University and holds a Post-Graduate Diploma in English Journalism from the Indian Institute of Mass Communication (IIMC). He currently covers the technology and automobile beats, closely tracking developments across consumer tech, mobility, and innovation. Technology has been at the core of his reporting, with cybersecurity being a key area of interest. He has reported extensively on major technology launches, often breaking news and covering launches first, and major industry events like indian mobile congress 2024 & 2025 where major theme for the 2025 edition was cyber secure India. Also, he has broken several exclusive stories in the technology space. He has interviewed prominent technologists and industry leaders, bringing expert insights to a wider audience. His reporting focuses on accuracy, speed, and explaining complex technology trends in a simple and impactful manner. Also during International Solar Alliance’s annual meet in 2024 he got opportunity to interview President of ISA, Prahalad Joshi and other diplomats from member nation of ISA. He has bylines in prominent print and digital media platforms.

और पढ़ें
End of Article