यात्रा

Meghalaya Tourism: कुदरत का जादू मेघालय का सीक्रेट रिवर ट्रेल, जादुई दुनिया का कराती है एहसास

Meghalaya Tourism: अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो मेघालय की वारी चोरा आपके लिए परफेक्ट है। यहां के नजारे किसी फैंटेसी फिल्म जैसे लगते हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

Image

मेघालय का सीक्रेट रिवर ट्रेल (फोटो: Pinterest)

Meghalaya Tourism: अगर आप घूमने-फिरने के लिए किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो मेघालय आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। हरी-भरी पहाड़िया, झरनें और खूबसूरत नजारे मेघालय की पहचान है। भीड़भड़ से दूर अगर आप मेघालय की यात्रा के दौरान शांति और सुकून से दो पल बिताना चाहते हैं तो यहां एक ऐसी जगह भी है, जिसके बारे में अभी बहुत कम लोग जानते हैं। इस जगह का नाम है वारी चोरा (Wari Chora Meghalaya), जो दक्षिण गारो हिल्स में स्थित है।

फैंटेसी फिल्म की दुनिया

ये जगह बेहद खूबसूरत है जहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे आप किसी फैंटेसी फिल्म की दुनिया में आ गए हों। वारी चोरा की सबसे बड़ी खासियत इसकी खूबसूरत नदी और संकरी घाटी है। रॉगडिक नदी ने सालों की प्राकृतिक प्रक्रिया से इस जगह को आकार दिया है। ऊंची-ऊंची चट्टानों के बीच बहता साफ पानी कभी नीला तो कभी हरा दिखाई देता है। सूरज की रोशनी पड़ने पर यहां का नजारा और भी जादुई लगने लगता है।

सुकून के बिताएं दो पल

शहर की भीड़भाड़ और चिल्लम-चिल्ली से दूर यहां आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। यहां आपको शहरों का शोर नहीं सुनाई देगा। सिर्फ नदी के बहने की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट और पेड़ों की सरसराहट ही इस जगह को खास बनाती हैं। यही वजह है कि प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर पसंद करने वाले लोग तलाश करके यहां पहुंच रहे हैं।

वारी चोरा कैसे पहुंचें

वारी चोरा तक पहुंचना भी किसी रोमांच से कम नहीं है। शिलांग या गुवाहाटी से यात्रा शुरू कर सकते हैं। पहले बाघमारा पहुंचें बाघमारा शिलांग से करीब 285 किलोमीटर दूर है। इसके बाद करीब एक-दो घंटे का सफर ऑफ-रोड रास्तों से तय करना पड़ता है। कई जगह सड़कें कच्ची और कीचड़ भरी होती हैं। फिर बांस के जंगलों के बीच एक छोटी ट्रेकिंग के बाद आप इस शानदार घाटी तक पहुंचते हैं।

आसपास की घूमने वाली जगहें

अगर आप वारी चोरा घूमने गए हैं तो आसपास की कुछ और भी जगहें हैं जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। सिजू गुफाएं, सिजू वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (कई दुर्लभ पक्षियों के लिए फेमस) Qj सिमसांग नदी आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article