IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने 'DIVINE RAJASTHAN WITH UJJAIN YATRA' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 12 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 मार्च 2026 को सूरत के अलावा भी तमाम डेस्टिनेशन हैं जहां से आप अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्रेन पकड़ सकते हैं। सबसे पहले उदयपुर पहुंचेंगे जहां थोड़ा फ्रेश होकर घूमने निकलेंगे। यहां आप सिटी पैलेस उदयपुर और जगदीश मंदिर देखेंगे। रात को उदयपुर में ही रुकेंगे। उदयपुर पर्यटकों को खासा लुभाता है। फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
दोपहर के बाद आसपास की जगहों का डे ट्रिप रहेगा। इसमें एकलिंगजी मंदिर, नाथद्वारा मंदिर और स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति) के दर्शन करेंगे। इसके बाद उदयपुर रेलवे स्टेशन से अजमेर के लिए रात की ट्रेन पकड़ेंगे। अजमेर की यात्रा आपको पूरी तरह से तरोताजा करने में मदद कर सकती है।
अजमेर पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे, फ्रेश होकर पुष्कर जाएंगे। यहां दुनिया का इकलौता ब्रह्मा मंदिर देखेंगे, जो 14वीं सदी का है। इसके साथ ही पुष्कर झील के दर्शन करेंगे और वापस अजमेर आएंगे। शाम को अपने हिसाब से ऑटो लेकर अजमेर शरीफ दरगाह भी जा सकते हैं। फिर रात की ट्रेन से जोधपुर के लिए निकलेंगे।
इसके बाद जोधपुर पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे और फ्रेश होकर मेहरानगढ़ किला और उम्मेद भवन पैलेस घूमने जाएंगे। इसके बाद वापस रेलवे स्टेशन आकर जयपुर के लिए रात की ट्रेन पकड़ेंगे। फिर जयपुर पहुंचकर होटल में चेक इन करेंगे और शहर घूमने निकलेंगे। यहां सिटी पैलेस जयपुर, हवा महल और बिड़ला मंदिर जयपुर देखेंगे। रात को जयपुर में ही ठहरेंगे। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जाएंगे।
इस पैकेज का कोड WZBG63 है। सिंगल शेयरिंग में स्लीपर क्लास में ये ट्रिप आपको 19900 रुपए में पड़ेगी। स्टेंडर्ड (3AC) में किराया 31920 रुपए है। 2AC में किराया 41840/ रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।
