Hangout Places Near Delhi University: अगर आप दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के आसपास हैं और सोच रहे हैं कि कहां जाएं, तो ये लेख आपके लिए ही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास चिलआउट करने के लिए बहुत सारी मजेदार और बढ़िया जगहें हैं जहां आप दोस्तों या फिर किसी करीबी के साथ जा सकते हैं। नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के आस-पास की इन जगहों को आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
हडसन लेन: इस लिस्ट में नंबर 1 पर हडसन लेन को शामिल किया गया है जो दिल्ली में कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी ज्यादा फेमस है। हडसन लेन रंगीन और जीवंत माहौल से भरी हुई है। कई तरह के यूनीक रेस्टोरेंट और कैफे यहां मौजूद हैं, जहां आप दोस्तों के साथ घंटों मजा कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के छात्रों के लिए तो इसे चिल करने का सबसे अच्छे ठिकाने के रूप में भी जाना जाता है।
दिल्ली हाट: दिल्ली विश्वविद्यालय के आस-पास सबसे ज्यादा जाने वाली जगहों में से एक दिल्ली हाट है। यहां आपको पारंपरिक गांव के साप्ताहिक बाजार जैसा मिलेगा यह बाजार शॉपिंग के लिए परफेक्ट लोकेशन है। खरीदारी करने के साथ ही आप यहां सांस्कृतिक प्रदर्शन और भारतीय व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।
रेडियोएक्टिव कैफे: थोड़ा हटकर माहौल आपको रेडियोएक्टिव कैफे में मिल जाएगा। यह कैफे छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय है। नॉर्थ इंडियन, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल, ओरिएंटल और फास्ट फूड खाने का मजा लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं। यहां का मजेदार माहौल दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए इसे परफेक्ट लोकेशन बनाता है।
द बिग मिस्टेक कैफे: कैजुअल डाइनिंग का अनुभव लेने के लिए आप द बिग मिस्टेक कैफे जा सकते हैं। यहां का माहौल बहुत ही शानदार और जीवंत है। खूबसूरत आउटडोर में आप यहां दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। कैजुअल मीटिंग्स के लिए भी ये परफेक्ट लोकेशन है जहां आप नॉर्थ इंडियन, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और फास्ट फूड का मजा ले सकते हैं।
कमला नेहरू रिज: नॉर्थ कैंपस में करने वाली बेहतरीन गतिविधियों में से एक आप कमला नेहरू रिज में जाकर कर सकते हैं। यह एक शानदार साइक्लिंग और दौड़ने का ट्रैक है, जो इसे फिटनेस प्रेमियों के लिए एक खास जगह बनाता है। अगर आपके पास अपनी साइकिल नहीं है, तो आप नजदीक ही स्थित विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से साइकिल किराए पर भी ले सकते हैं। यहां का खूबसूरती से संवारा गया बाग और रंग-बिरंगे बूगेनविलिया के फूल आपको सुकून देंगे।
