Delhi to Vaishno Devi: कम बजट में मां वैष्णो देवी के दर्शन का सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने नया और बेहद किफायती 4 दिन का टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'MATA VAISHNODEVI EX DELHI' है। 11 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से यात्रा की शुरुआत होगी। रात 8:40 बजे आप राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर- 12425) में सवार होंगे। आप 3AC या 2AC का चुनाव कर सकते हैं। आरामदायक सफर करते हुए रात ट्रेन में ही बितानी होगी।
कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन
दूसरे दिन सुबह करीब 5:00 बजे ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से आपको एसी वाहन (ग्रुप के अनुसार साझा व्यवस्था) से कटरा ले जाया जाएगा। रास्ते में सरस्वती धाम पर रुककर यात्रा पर्ची ली जाएगी, जो माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जरूरी होती है। इसके बाद होटल में चेक-इन किया जाएगा और नाश्ता कराया जाएगा। नाश्ते के बाद आपको बाणगंगा तक छोड़ा जाएगा, जहां से माता वैष्णो देवी भवन की पैदल यात्रा शुरू होती है। दिनभर मां वैष्णो देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद शाम तक वापस होटल लौटेंगे। रात का भोजन होटल में मिलेगा और यहीं रात्रि विश्राम होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
दर्शन के बाद जम्मू दर्शन और वापसी
तीसरे दिन सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद कुछ समय अपने मन मुताबिक आराम कर सकते हैं या आसपास घूम सकते हैं। दोपहर 12 बजे होटल से चेक-आउट करना होगा। इसके बाद दोपहर का भोजन कराया जाएगा। करीब 2:00 बजे एसी वाहन से जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। रास्ते में कंद कंदोली मंदिर और रघुनाथजी मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। शाम करीब 6:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से रात 9:25 बजे जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12426) से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात का सफर ट्रेन में ही होगा। चौथे दिन सुबह करीब 5:55 बजे आपकी ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी के साथ माता वैष्णो देवी की यह यादगार और आध्यात्मिक यात्रा संपन्न हो जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
कंफर्ट 3AC में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 10770 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 8100 और 6990 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 6320 रुपए है। इस पैकेज का कोड- NDR01 है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 9717641764,9717648888 पर संपर्क कर सकते हैं।
