Darjeeling Queen Of Hills: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को दार्जिलिंग की यात्रा हमेशा से ही आकर्षित करती रही है। हिल्स की रानी के नाम से मशहूर दार्जिलिंग की यात्रा का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये लेख आपके बेहद काम आएगा। सफर को यादगार बनाने के लिए ये 4 चीजें आपको जरूर ट्राय करनी चाहिए। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।
टॉय ट्रेन की सवारी: दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ( टॉय ट्रेन) की सैर आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में हर हाल में शामिल होना चाहिए। आपकी यात्रा के सबसे यादगार अनुभव में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल ये ट्रेन सफर हो सकता है।
टाइगर हिल से सूर्योदय नजारा: कंचनजंगा पर्वत का सूर्योदय नजारा आप टाइगर हिल से देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। ये मंत्रमुग्ध कर देने वाला कुछ ऐसा अनुभव है जो लाइफ में शायद ही आप कभी भूल पाएं।
दार्जिलिंग टी का स्वाद: चाय के शौकीन लोगों के लिए ये यात्रा जन्नत की यात्रा से कम नहीं है। यहां सीधे बागानों से ताजी और दार्जिलिंग की असली चाय का स्वाद चखने का मजा आप ले सकते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता देखें: प्राकृतिक सुंदरता के दीदार करने के लिए आप दार्जिलिंग के बोटैनिकल गार्डन का रुख कर सकते हैं। प्राकृतिक शांति में विभिन्न दुर्लभ पौधों और फूलों के बीच यहां टहलने का आनंद आप ले सकते हैं। इसके अलावा महात्मा बुद्ध स्मृति पार्क जाकर शांति महसूस करना ना भूलें।
