यात्रा

गुरुग्राम के 4 बेस्ट स्पॉट्स, विदेश की सैर का करा देंगे एहसास

Gurugram Tourist Places: विदेश घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं लेकिन यात्रा के खर्च और लंबे सफर से बचना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां डिटेल में 4 जगहों के बारे में डिटेल में बताया गया है जो गुरुग्राम में रहकर आपको विदेशों वाली वाइब दे देंगे। यहां जाकर आप खाने-पीने से लेकर शॉपिंग तक का मजा ले सकते हैं।

Image

Gurugram tourist places (photo- canva)

Gurugram Toursim: बिना यात्रा के खर्च और झंझट के गुरुग्राम में ही आपको विदेश वाली फीलिंग मिल जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे गुरुग्राम में मौजूद उन 4 जगहों के बारे में जो आपको विदेशी वाइब देंगी। परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ शॉर्ट ट्रिप पर आप इन 4 जगहों की यात्रा कर सकते हैं या उन्हें अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में बिना ज्यादा सोचे-विचारे इन स्पॉट्स पर जाइए और विदेशी माहौल का मजा लीजिए।

साइबर हब: लाइफस्टाइल ब्रांड्स से लेकर लाइव म्यूजिक तक आपको लगभग हर चीज का मजा साइबर हब में मिल जाएगा। ग्लोबल फूड और काफी शॉप्स के लिए भी गुरुग्राम की ये जगह पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाती है।

एंबियंस मॉल: अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल का लुत्फ उठाने के लिए आप एंबियंस मॉल का रुख कर सकते हैं। दुनियाभर के फेमस ब्रांड्स आपको यहां मिल जाएंगे इसके अलावा यहां पर फैंसी रेस्टोरेंट और एंटरटेनमेंट जोन भी मौजूद है जो पर्यटकों को विदेशी अनुभव देता है।

सोहना रोड: विदेशी स्टाइल वाले बुटीक कैफे और रेस्टोरेंट्स का लुत्फ उठाने के लिए आप सोहना रोड जा सकते हैं। विदेश के छोटे-छोटे शहरों की याद दिलाते हुए आपको यहां ढेर सारे फ्रेंच, इटालियन और जापानी रेस्टोरेंट्स मिल जाएंगे।

सिकंदराबाद मार्केट: विदेश की शॉपिंग स्ट्रीट जैसा माहौल महसूस करने के लिए आप सिकंदराबाद मार्केट जाने का प्लान कर सकते हैं। यूरोपियन और इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ-साथ आपको यहां कैजुअल कैफे और स्टाइलिश बुटीक मिल जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article