यात्रा

Cruise In India: क्रूज पर छुट्टियां मनाने का चलन हुआ तेज, इंडिया में रहकर ऐसे कर सकते हैं बुक

Cruise In India: इन दिनों लोग छुट्टियां मनाने के लिए नई नई तो सुपर लग्जरी और यूनिक जगहें खोजा करते हैं। ऐसे में बीच वाली जगहों पर नहीं समुद्र के बीच जाकर कुछ दिन गुजारने का चलन तेज है। ऐसे में अगर आप भी समुद्र के बीच क्रूज पर मजा लेना चाहते हैं, तो भारत में इन ट्रिप्स की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Cruise in India (Photo Credit - Canva)

Cruise In India: घूमने फिरने के लिए वैसे तो देश में कभी सारी स्पेशल जगहे हैं। भारत में आपको पहाड़, झरनों से लेकर समुद्र वाली जगहों पर जाकर कुछ सुकून के पल बिताने का भी मौका मिल सकता है। वहीं अगर आप वॉटर बेबी हैं, तो फिर तो देश के कई हिस्सों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। हालांकि बीच जगहों पर जाकर समुद्र किनारे बैठने से ज्यादा इन दिनों ट्रेवल तो रोमांच और लग्जरी प्रेमियों में समुद्र के बीचों बीच जाकर कुछ दिन गुजारने का ट्रेंड चल रहा है। तो अगर भी इस तरह का यूनिक एक्सपेरियंस करना चाहते हैं, तो क्रूज पर जाना आपको भी काफी अच्छा लगेगा। सेलेब्स के साथ साथ इन दिनों कई ट्रेवल लवर्स क्रूज परचच जाकर स्पेशल लग्जरी वेकेशन मना रहे हैं। भारत में भी कई शानदार क्रूज ट्रिप्स होती हैं, यहां देखें 3 बेस्ट क्रूज यात्राएं, जिनकी बुकिंग आप कर सकते हैं और यादगार अनुभव का लुत्फ उठा सकते हैं।

गंगा नदी क्रूज

गंगा नदी क्रूज भारत की सांस्कृतिक तो आध्यात्मिक विरासत को करीब से देखने का मौका देता है। वाराणसी से कोलकाता वाले इस क्रूज ट्रिप में प्रयागराज, पटना और बोध गया जैसे महत्वपूर्ण स्थान भी शामिल होंगे। इस क्रूज ट्रिप में Ganges Voyager और ABN Rajmahal जैसे क्रूज पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। जिनमें स्विमिंग पूल, स्पा और फाइन डाइनिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं।

लक्षद्वीप क्रूज

अगर आप चमकीला साफ पानी तो सफेद रेत, जंगल देखना चाहते हैं। तो लक्षद्वीप क्रूज आपके लिए परफेक्ट रहने वाला है। ये क्रूज केरल के कोच्चि से शुरू होता है और लक्षद्वीप के खूबसूरत द्वीपों तक जाता है। इसमें Cordelia Cruises और Angriya जैसे शिप में आपको मॉडर्न केबिन, वाटर स्पोर्ट्स और लाइव एंटरटेनमेंट मिलेगा। वहीं इस क्रूज की बुकिंग कर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

मुंबई गोवा क्रूज

अरब महासागर की गहराई के बीच कुछ दिन गुजारने हैं, तो मुंबई गोवा वाला लग्जरी क्रूज ट्रिप बुक किया जा सकता है। इस क्रूज पर एडवेंचर तो रिलैक्सेशन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अरब महासागर के नीले पानी के बीच जरूर ही कुछ दिन बिताने चाहिए, इस क्रूज पर Jalesh Cruises और Empress जैसे शिप्स में लक्जरी केबिन, कैसीनो और मल्टी-क्विजीन रेस्तरां हैं। दोस्तों के साथ तो पार्टनर के साथ शानदार समय बिताना है तो, डेक पार्टी, सनसेट व्यू, फन के लिए जरूर इसकी बुकिंग करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article