यात्रा

Budget Travel Destinations: घूमें दुनिया लेकिन बजट में, जुलाई में करें इन 3 देशों की करें सैर

Cheapest International Destinations: जुलाई में अगर आप विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट हाथ बांध रहा है तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हमने कुछ देशों के बारे में डिटेल में बताया है जहां आप जुलाई के महीने में आराम से कम खर्च में घूम सकते हैं।

Image

Budget travel destinations

Budget Travel Destinations July: जुलाई के महीने में आराम से कम खर्च में घूमने के लिए प्लान कर रहे हैं लेकिन कहां जाएं इसको लेकर कंफ्यूज हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डिटेल में उन 3 देशों के बारे में जानकारी देंगे जहां जुलाई के महीने में आप सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां देखें सस्ते और खूबसूरत देशों की लिस्ट, जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं।

नेपाल: प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नेपाल इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल है। जुलाई का महीना नेपाल में घूमने के लिए सुखद और सुहावना होता है। नेपाल में इस महीने आसमान साफ होता है। ट्रैकिंग रूट और अन्नपूर्णा बेस कैंप पर भी आप जा सकते हैं।

ओमान: जुलाई का महीना ओमान घूमने के लिए परफेक्ट है। कुरम बीच तैराकी, जेट स्कीइंग और पैरासेलिंग के लिए एक शानदार जगह ओमान है। डॉल्फिन या व्हेल को देखने के लिए ये मौसम परफेक्ट है। सुंदर मुसंदम तक बोटिंग कर सकते हैं। बेहतरीन रेगिस्तान के अनुभव के लिए, ऊंट की सवारी, रेत के टीलों पर चढ़ना और टीलों के बीच तारों से जगमगाते डिनर के लिए वहीबा सैंड्स का रुख करें।

थाईलैंड: भारतीयों के लिए बेहद लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन थाइलैंड है। साफ पानी और जीवंत माहौल थाईलैंड को यात्रा करने के लिए आदर्श लोकेशन बनाते हैं। फ्रा नांग बीच की सफेद रेत, टाइगर गुफा मंदिर और मैंग्रोव जंगलों के माध्यम से एक अद्वितीय यात्रा का अनुभव आप ले सकते हैं। प्रकृति का मजा लेना हो तो, मध्य थाईलैंड में खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान की सैर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article