बिजनेस

Indo MIM IPO GMP Today : ₹14550 लगाने पर ₹5700 तक प्रॉफिट! 20.64 लाख बोलियां लगीं, आज आखिरी मौका

भले ही शेयर बाजार ज्यादातर निवेशकों को फिलहाल प्रॉफिट बनाने का मौका नहीं दे रहा है। लेकिन, Indo MIM IPO GMP अलग कहानी बता रहा है। GMP के हिसाब से निवेशकों को यहां 40% तक प्रॉफिट मिल सकता है।

Image

मजबूत लिस्टिंग के मिल रहे संकेत

Indo MIM IPO GMP Today: अगर आप किसीIPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो Indo MIM IPO में आज निवेश का आखिरी मौका है। कंपनी का ₹3,811.21 करोड़ का IPO 27 जुलाई को बंद हो रहा है। ग्रे मार्केट में यह IPO मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के मुताबिक, IPO की संभावित लिस्टिंग करीब 39% प्रीमियम पर हो सकती है। वहीं, IPO के आखिरी दिन सुबह तक इसे 20.64 लाख से ज्यादा आवेदन (बोलियां) मिल चुकी थीं, जिससे निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

क्या है मुनाफे का गणित?

Indo MIM IPO का अपर प्राइस बैंड ₹485 प्रति शेयर है और एक लॉट में 30 शेयर हैं। एक लॉट की कीमत ₹14,550 तय की गई है। वहीं, फिलहाल GMP ₹190 प्रति शेयर, जो 39% प्रीमियम के साथ ₹675 प्रति शेयर पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इस तरह हर शेयर पर ₹190 यानी एक लॉट पर करीब ₹5,700 तक के मुनाफे का संकेत है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल बाजार की धारणा दर्शाता है। वास्तविक लिस्टिंग प्राइस इससे अलग भी हो सकती है।

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?

27 जुलाई सुबह करीब 10:25 बजे तक IPO को कुल 4.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। इसमें फिलहाल संस्थागत निवेशक यानी QIB ने 1.12 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं, अमीर निवेशकों यानी NII ने 15.12 गुना दांव लगाया है। जबकि, रिटेल कैटेगरी में 2.55 गुना, एम्प्लोयी कैटेगरी में 3.68 गुना और कुल 4.83 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। इश्यू को अब तक 26.59 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर में 5.50 करोड़ शेयर उपलब्ध हैं। यानी कुल 20.64 करोड़ शेयरों की अतिरिक्त मांग दर्ज हुई है।

IPO का GMP क्या बता रहा है?

ग्रे मार्केट में Indo MIM IPO का लेटेस्ट GMP ₹190 चल रहा है। अगर यही स्तर लिस्टिंग तक बना रहता है तो शेयर करीब ₹675 पर बाजार में दस्तक दे सकता है। यानी निवेशकों को लगभग 39% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में GMP ₹168 से ₹213 के बीच रहा है। यानी इसमें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है।

IPO की अहम बातें

कंपनी इश्यू के जरिये कुल ₹3,811.21 करोड़ जुटा रही है। इसमे से ₹499.10 करोड़ फ्रेश शेयरों के जरिये जुटाए जा रहे हैं। जबकि, ₹3,311.21 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये जुटाने हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 28 जुलाई और लिस्टिंग 30 जुलाई को होनी है।

कैसी है वित्तीय स्थिति ?

FY26 में कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹4,320.70 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष ₹3,373.97 करोड़ थी। इसके अलावा मुनाफा (PAT) ₹423.73 करोड़ से बढ़कर ₹533.54 करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA भी बढ़कर ₹1,070.92 करोड़ पहुंच गया। जबकि, कुल उधारी घटकर ₹1,090.49 करोड़ रह गई, जो पिछले साल ₹1,247.20 करोड़ थी। यानी कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में राजस्व और मुनाफे दोनों में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article