यात्रा

एक ट्रिप में घूमिए गुजरात के 5 बेहतरीन डेस्टिनेशन, मंदिरों से लेकर बीच तक मिलेगा सब कुछ

Gujarat Tour Package: इस ट्रिप में आपको मंदिरों से लेकर बीच तक सब कुछ देखने को मिलेगा। 7 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

खुशबू गुजरात की

Gujarat Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने 'खुशबू गुजरात की' नाम से 7 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको मंदिरों से लेकर बीच तक सब कुछ एक ही ट्रिप में देखने को मिलेगा। राजकोट, द्वारका, सोमनाथ, पोरबंदर और दीव की शानदार यात्रा आपको करवाई जाएगी। 1 अगस्त 2026 को आपकी यात्रा की शुरुआत लखनऊ एयरपोर्ट से होगी। सुबह 10:45 बजे फ्लाइट (6E-2111/6983) से रवाना होकर शाम 5:15 बजे राजकोट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से होटल जाकर चेक-इन करें। रात का स्वादिष्ट डिनर होटल में मिलेगा और यहीं आराम करें।

राजकोट से द्वारका (करीब 235 किमी)

दूसरे दिन सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद द्वारका के लिए रवाना होंगे। रास्ते में प्रसिद्ध बाला हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। द्वारका पहुंचकर होटल में चेक-इन करें। शाम को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में स्थित द्वारकाधीश मंदिर, जो चार धामों में से एक है, के दर्शन का अवसर मिलेगा। दर्शन के बाद होटल लौटेंगे।

द्वारका घूमने का दिन

तीसरे दिन नाश्ते के बाद द्वारका के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सैर करेंगे। इसमें नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बेट द्वारका और रुक्मिणी देवी मंदिर शामिल हैं। शाम को खूबसूरत शिवराजपुर बीच पर समय बिताने का मौका मिलेगा, जहां आप समुद्र के किनारे सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

द्वारका से सोमनाथ

चौथे दिन सुबह नाश्ता करने के बाद सोमनाथ के लिए रवाना होंगे। रास्ते में पोरबंदर में महात्मा गांधी की जन्मस्थली कीर्ति मंदिर और सुदामा मंदिर के दर्शन किए जाएंगे। शाम को सोमनाथ पहुंचकर प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित होने वाला साउंड एंड लाइट शो देखने का मौका मिलेगा।

सोमनाथ से दीव

पांचवें दिन सुबह नाश्ते के बाद सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए समय मिलेगा। इसके बाद भालका तीर्थ जाएंगे, जहां भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं हैं। दोपहर में दीव के लिए रवाना होंगे। होटल में चेक-इन करने के बाद शाम को दीव किला और खूबसूरत दीव बीच घूमने का आनंद लें।

दीव से राजकोट

छठे दिन नाश्ते के बाद नाइडा गुफाएं और गंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद राजकोट के लिए रवाना होंगे। शाम तक होटल पहुंचकर चेक-इन करें। रात का डिनर होटल में होगा और यहीं रुकेंगे। सांतवे दिन सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद चेक-आउट करें। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 5:50 बजे फ्लाइट (6E-6984/6479) से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचकर आपकी यादगार गुजरात यात्रा समाप्त होगी।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 61900 रुपए में पड़ेगी। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 49000 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 47200 रुपए है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 42700 रुपए है। इस पैकेज का कोड- NLA164 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287930911, 8287930902 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article