MHT CET Final Merit List 2026, cetcell.mahacet.org: महाराष्ट्र का स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल आज यानी 27 जुलाई 2026 को BE और BTech प्रोग्राम में एडमिशन के लिए सीईटी की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने जा (MHT CET Final Merit List 2026) रहा है। लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक (MHT CET Final Merit List) कर सकेंगे। लिस्ट जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स सेंट्रलाइज़्ड एडमिशन पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी फाइनल महाराष्ट्र स्टेट और ऑल इंडिया रैंक देख सकेंगे।
बता दें फाइनल मेरिट लिस्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद, उम्मीदवार B.E./B.Tech एडमिशन पोर्टल के जरिए अपनी अलग अलग रैंक देख सकेंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट के साथ सेल सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) राउंड 1 के लिए कैटेगरी-वाइज प्रोविजनल खाली सीटों का मैट्रिक्स भी जारी करेगा। इसके तुरंत बाद इंजीनियरिंग एडमिशन का अगला चरण शुरू हो जाएगा, जिसमें उम्मीदवार ऑनलाइन ऑप्शन फॉर्म के जरिए अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुनकर सबमिट करेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एमएचटी सीईटी 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर होगी भर्ती, शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं, इस डेट से करें आवेदन
MHT CET Final Merit List 2026 Downlad: ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MHT
CET Final Merit List 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बारिश का अलर्ट! उत्तराखंड के इस जिले में आज कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी
ध्यान रहे फाइनल मेरिट लिस्ट में सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने 20 जुलाई, 2026 की समय सीमा तक ऑनलाइन या फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।
