अध्यात्म

अगस्त में है व्रत-त्योहारों की भरमार, नोट कर लें कामिका एकादशी से लेकर कजरी तीज की सही तारीख

August Vrat Tyohar 2026: अगस्त 2026 में कामिका एकादशी, शिवरात्रि, नाग पंचमी और कजरी तीज जैसे काफी बड़े व्रत-त्योहार हैं। चलिए एक-एक करके जानें किस तारीख को कौन सा व्रत-त्योहार है।

Image

अगस्त 2026 में कौन से व्रत-त्योहार हैं?

August 2026 Festival Calendar: जुलाई 2026 की तुलना में अगस्त 2026 में अधिक व्रत-त्योहार हैं, जो कि धार्मिक दृष्टि से बेहद खास हैं। इस महीने श्रावण यानी सावन और भाद्रपद माह के पर्व आएंगे। खासकर, शिव जी, विष्णु जी, नाग देवता और गणेश जी से जुड़े व्रत-त्योहार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े व महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार के दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा से पाप नष्ट होते हैं। यदि आप भी अगस्त 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सही डेट के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां देखें पूरी लिस्ट।

1 अगस्त 2026, शनिवार

इस दिन जया पार्वती व्रत का पारण होगा, जिसकी शुरुआत 27 जुलाई 2026 को हुई थी।

2 अगस्त 2026, रविवार

इस दिन गणेश जी को समर्पित गजानन संकष्टी चतुर्थी है।

3 अगस्त 2026, सोमवार

सावन के पहले सोमवार का व्रत इस दिन रखा जाएगा। साथ ही आदि पेरुक्कू भी है।

4 अगस्त 2026, मंगलवार

इस दिन प्रथम मंगला गौरी व्रत है, जो कि देवों के देव महादेव की पत्नी देवी गौरी को समर्पित है।

5 अगस्त 2026, बुधवार

इस दिन कालाष्टमी के साथ-साथ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की भी पूजा की जाएगी।

7 अगस्त 2026, शुक्रवार

इस दिन मासिक कार्तिगाई है, जो कि भगवान शिव और उनके पुत्र कार्तिकेय जी को समर्पित है।

8 अगस्त 2026, शनिवार

इस दिन रोहिणी व्रत है, जो कि जैन धर्म का एक प्रमुख और पवित्र उपवास है।

9 अगस्त 2026, रविवार

कामिका एकादशी इस दिन है। साथ ही कृष्ण वासुदेव द्वादशी की भी पूजा की जाएगी।

10 अगस्त 2026, सोमवार

इस दिन सावन के दूसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा। साथ ही सोम प्रदोष व्रत भी है।

11 अगस्त 2026, मंगलवार

इस दिन श्रावण शिवरात्रि और दूसरा मंगला गौरी व्रत है। साथ ही मासिक शिवरात्रि है।

12 अगस्त 2026, बुधवार

इस दिन हरियाली अमावस्या, आदि अमावसाई, दर्श अमावस्या और श्रावण अमावस्या है। साथ ही सूर्य ग्रहण लग रहा है।

14 अगस्त 2026, शुक्रवार

इस दिन चंद्र दर्शन होंगे।

15 अगस्त 2026, शनिवार

हरियाली तीज का व्रत इस दिन रखा जाएगा।

16 अगस्त 2026, रविवार

इस दिन दूर्वा गणपति चतुर्थी है।

17 अगस्त 2026, सोमवार

इस दिन नाग पंचमी, सिंह संक्रान्ति, स्कंद षष्ठी और श्रावण का तीसरा सोमवार व्रत है। साथ ही मलयालम नव वर्ष का आरंभ हो रहा है।

18 अगस्त 2026, मंगलवार

इस दिन कल्कि जयन्ती है। साथ ही तीसरा मंगला गौरी व्रत है।

20 अगस्त 2026, गुरुवार

इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी है।

23 अगस्त 2026, रविवार

इस दिन श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

24 अगस्त 2026, सोमवार

सोमवार को चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत के दिन दामोदर द्वादशी की पूजा की जाएगी। साथ ही श्रावण पुत्रदा एकादशी भी है।

25 अगस्त 2026, मंगलवार

इस दिन चतुर्थ मंगला गौरी व्रत है। साथ ही भौम प्रदोष व्रत भी है।

26 अगस्त 2026, बुधवार

इस दिन ऋग्वेद उपाकर्म और ओणम है।

27 अगस्त 2026, गुरुवार

यजुर्वेद उपाकर्म के दिन हयग्रीव जयन्ती और श्रावण पूर्णिमा व्रत है।

28 अगस्त 2026, शुक्रवार

इस दिन वरलक्ष्मी व्रत और रक्षा बंधन है। साथ ही गायत्री जयंती, श्रावण पूर्णिमा, नारली पूर्णिमा और संस्कृत दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा आंशिक चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

29 अगस्त 2026, शनिवार

इस दिन से भाद्रपद माह का आरंभ होगा।

31 अगस्त 2026, सोमवार

इस दिन कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी और महा संकटहरा चतुर्थी है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article