यात्रा

मध्यप्रदेश पर्यटन का चेहरा बने Pankaj Tripathi, लोगों को सैर कराने के लिए बताएंगे खूबियां

Madhya Pradesh Tourism: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को मध्य प्रदेश पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के अलावा भारत की विविध सुंदरता के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वन्य जीवन और प्राकृतिक परिदृश्यों को उजागर करने के लिए बड़ा पहल हो सकता है।

Image

brand ambassador for Madhya Pradesh

Madhya Pradesh Tourism: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को मध्य प्रदेश पर्यटन का नया चेहरा नामित किया गया है। पंकज त्रिपाठी को अक्सर खुलकर भारत की विविध सुंदरता की वकालत करते हुए देखा जा चुका है। पंकज त्रिपाठी अब अपने अनोखे अंदाज से मध्य प्रदेश के अनूठे आकर्षण पर प्रकाश डालेंग। मध्य प्रदेश व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से पंकज त्रिपाठी के दिल के करीब है।

जीवंत वन्य जीवन, प्राचीन परिदृश्य, वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों के लिए मध्य प्रदेश टूरिस्टों के बीच आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है। पंकज त्रिपाठी के लिए, यह सिर्फ एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं बल्कि यादगार यादों से भरी जगह रही है।

पंकज त्रिपाठी ने अपना आभार व्यक्त करते हुई मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं मध्य प्रदेश पर्यटन के चेहरे के रूप में चुने जाने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मध्य प्रदेश मेरे लिए सिर्फ एक घूमने की जगह नहीं है। यह एक ऐसी जगह है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से अनगिनत यादें और कनेक्शन रखती है।'

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, 'यहां स्त्री, स्त्री 2, लुक्का छुपी, ओह माई गॉड 2 और लूडो जैसी फिल्मों की शूटिंग में इतना समय बिताने के बाद, मैंने यहां के मनोरम परिदृश्यों, लोगों की गर्मजोशी और बेजोड़ सांस्कृतिक समृद्धि का प्रत्यक्ष अनुभव किया है जो मध्य प्रदेश को परिभाषित करता है।'

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article