यात्रा

IRCTC Tour Package: टोक्यो घूमने का सुनहरा मौका, IRCTC लाया जापान टूर पैकेज; जानें पूरी डिटेल

Japan Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए जापान घूमने का सुनहरा मौका लेकर आया है। जापान घूमने के इस पैकेज की खास बात ये है कि रहने खाने से लेकर ठहरने तक का खर्चा सभी इस पैकेज में शामिल है। इस पैकेज के तहत 8 रात और 9 दिन तक आप यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package 2024

IRCTC Tour Package 2024: नए साल में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आपको जापान की यात्रा करवाई जाएगी। Japan ghumne me kitna kharcha aaega? इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसी तमाम जानकारी देंगे जिसको जानने के बाद आप फटाफट जापान जाने के लिए टूर प्लान कर लोगे। आप अकेले, दोस्तों या फिर परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO039 है।

9 दिन और 8 रात का है टूर पैकेज: आईआरसीटीसी ने THE SPECTACULAR CHERRY BLOSSOM नाम से इस पैकेज को लॉन्च किया है। 9 दिन और 8 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको नरीता (टोक्यो), हाकोन, माउंट फूजी, क्योटो, हिरोशिमा, कोबे, ओसाका की बेहतरी जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है।

ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक नो टेंशन: 28 जनवरी 2025 को मुंबई एयरपोर्ट से टोक्यो के लिए आपको फ्लाइट पकड़नी होगी। रिटर्न टिकट का भी जुगाड़ इस पैकेज में सेट है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का सारा खर्चा शामिल है। नॉर्मल वीजा चार्ज और ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में कवर किया गया है।

किराए संबधित सारी जानकारी: इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम किराया 3 लाख रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287931654, 9321901803 इन नंबरों पर आप कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article