पूरी होगी बर्फबारी देखने की इच्छा..स्वर्ग हैं भारत की ये जगह, ठंड में बन जाती है वंडरलैंड

सर्दियों के दौरान बर्फीली चादर से ढकी जगहों को अगर आप एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको बताएंगे उन जगहों के बारे में जानकारी जो सामान्य से परे एक मनोरम अनुभव प्रदान करती हैं। बर्फबारी के रोमांच का आनंद लेने के लिए ये जगह बेस्ट हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 13 2024, 11:36 IST
जादुई वंडरलैंड में बदल जाता है भारतImage Credit : Canva01 / 06

जादुई वंडरलैंड में बदल जाता है भारत

भारत में कई ऐसी जगह मौजूद हैं जहां जमकर बर्फबारी होती है और ठंड के मौसम में ये जगह किसी जादुई वंडरलैंड में बदल जाती है। बर्फ प्रेमियों को ये जगह काफी ज्यादा आकर्षित करती है।

औलीImage Credit : Canva02 / 06

औली

उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित औली, बर्फ प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ये जगह भारत में सबसे मनोरम बर्फबारी वाले स्थानों में से एक है। पूरे साल यहां मौसम खुशनुमा रहता है।

मुनस्यारीImage Credit : Canva03 / 06

मुनस्यारी

उत्तराखंड के कुमाऊं हिमालय में बसा मुनस्यारी बर्फ की खोज करने वाले टूरिस्टों के लिए जन्नत है। ठंड के महीनों के दौरान यह एक मंत्रमुग्ध कर देने वाले वंडरलैंड में बदल जाती है। ये जगह काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 4.5 घंटे की दूरी पर स्थित है।

धनोल्टी Image Credit : Canva04 / 06

धनोल्टी

धनोल्टी उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय के बीच स्थित एक शांत हिल स्टेशन है। बर्फबारी के दिनों में भारत में सबसे अच्छी जगहों में से ये जगह एक है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन 2 घंटे की दूरी पर ये जगह स्थित है।

गुलमर्ग और पहलगामImage Credit : Canva05 / 06

गुलमर्ग और पहलगाम

गुलमर्ग और पहलगाम कश्मीर घाटी में प्रतिष्ठित बर्फीली जगह है। शीत कालीन के दौरान ये जगह बर्फीली वंडरलैंड में बदल जाती है। नवम्बर से फरवरी ये जगह घूमने के लिए बेस्ट होती है। क्लब पार्क, अरु गांव, लिद्दर घाटी, बेताब घाटी यहां घूमने की बेस्ट जगहें हैं।

लद्दाखImage Credit : Canva06 / 06

लद्दाख

सर्दियों के दौरान लद्दाख में जमकर बर्फबारी होती है जो इसे अलौकिक सुंदरता से ढक देता है। यहां आकर आप पैंगोंग झील, बोंगबोंग ला स्नो वैली, लद्दाखी लोसर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!