Istanbul Travel Guide in Hindi: तुर्की का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक शहर इस्तांबुल यूरोप और एशिया के दो महाद्वीपों को जोड़ता है। इस्तांबुल पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। इतिहास और संस्कृति में डूबे शहर इस्तांबुल की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प इस्तांबुल का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
घूमने लायक प्रमुख स्थान: हागिया सोफिया, ब्लू मस्जिद, तोपकापी पैलेस, ग्रांड बाजार, डोल्माबाहचे पैलेस, गलाटा टॉवर और बोस्फोरस क्रूज यहां घूमने लायक प्रमुख स्थान है। अद्भुत वास्तुकला से लेकर यूरोपीय शैली के महल तक आपको सबकुछ यहां देखने को मिल जाएगा।
यात्रा का सबसे अच्छा समय: मार्च से मई और सितंबर से नवंबर के बीच यहां यात्रा का बेस्ट टाइम होता है। इस दौरान मौसम सुखद और सुहावना होता है। गर्मियों में यहां जाने से बचें क्योंकि इस दौरान यहां भीड़ ज्यादा होती है।
कैसे पहुंचे इस्तांबुल: मुख्य एयरपोर्ट: Istanbul Airport (IST) है। भारत से इस्तांबुल के लिए सीधे फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।
अपनी सुविधा के हिसाब से आप टर्किश एयरलाइंस, इंडिगो, एमिरेट्स का आप चयन कर सकते हैं।
कहां ठहरें: बजट से लेकर लग्जरी होटल आपको सबकुछ यहां बड़े ही आसानी से मिल जाएंगे। ऐतिहासिक स्थलों के पास रहना हो तो सुल्तानअहमेट का रुख कर सकते हैं। नाइटलाइफ, रेस्टोरेंट्स और कैफे के लिए बेयोउलु में रहना बेहतर होगा।
