Best Places to Visit In Nainital : सर्दियों की शुरुआत में बना है हिल स्टेशन घूमने का प्लान तो आपको एक बार नैनीताल के बारे में जरूर सोचना चाहिए। जी हां आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जिसकी खूबसूरती सर्दियों की शुरुआत से ही निखर कर आती है। उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसा यह हिल-स्टेशन झीलों, पहाड़ों, हरियाली और शानदार नजारों से भरपूर है। खासकर सर्दियों में यहां का माहौल कुछ अलग ही हो जाता है। यदि आप नैनीताल की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको ये 5 जगह अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए।
नैनी झील
पहाड़ों की गोद में बसी ये झील चारों तरफ से हरी-भरी वादियों से घिरी हुई है। पानी की सतह में बनी पहाड़ियों की परछाई मिलकर ऐसा दृश्य बनाती हैं कि आप बस देखते ही रह जाएं। नैनी झील में बोटिंग का अनुभव काफी शानदार होता है। झील में धीरे-धीरे नाव चलाते हुए आस-पास के खूबसूरत नजारों को महसूस करना सुकून वाला होता है।
मॉल रोड
नैनीताल का मॉल रोड वो हिस्सा है जहां लोगों की हलचल लगभग पूरे दिन रहती है। मॉल रोड पर चलते-चलते दुकानें, कैफे, रेस्टोरेंट्स सब मिलेंगे। स्वादिष्ट खाने और शॉपिंग का फुल इंतजाम आप इस एक रोड़ से कर सकते हैं। वही शाम के समय यहां चहल-पहल के बीच घूमना कमाल का अनुभव देता है।
टिफिन टॉप
यदि आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और नैनीताल के आस-पास के इलाकों की खूबसूरत तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो टिफिन टॉप एक शानदार प्वाइंट है। यहां से पूरे नैनीताल का खूबसूरत पैनोरमा (दृश्य) मिलता है। इसके साथ ही यहां आकर आप घुड़सवारी का अनुभव भी ले सकते हैं। फैमिली के साथ जाने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।
