यात्रा

Kerala Places to Visit: मुन्नार से लेकर वायनाड तक, केरल में घूमने की ये हैं सुंदर और बढ़िया जगहें

Kerala Places to Visit: केरल को भगवान का देश भी कहते हैं। पूर्व में पश्चिमी घाट और पश्चिम में अरब सागर के बीच स्थित केरल भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध है। पर्यटकों के लिए यहां बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं।

Image

Kerala Places to Visit: केरल में घूमने की ये हैं सुंदर और बढ़िया जगहें।

Kerala Places to Visit: देश में घूमने (Travel) के लिए दक्षिण भारत (South India) भी बढ़िया ऑप्शन है। दक्षिण भारत के सभी राज्य सुंदर और एक से बढ़कर एक हैं। दक्षिण भारत का एक ऐसा ही राज्य है केरल (Kerala), जहां घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। केरल को भगवान का देश भी कहते हैं। पूर्व में पश्चिमी घाट और पश्चिम में अरब सागर के बीच स्थित केरल भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध है। पर्यटकों (Tourist) के लिए यहां बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यहां घूमने के लिए हिल-स्टेशन, बैकवाटर, गांव समेत बहुत कुछ जगहें है। समृद्ध संस्कृति और विरासत के साथ-साथ केरल में घूमने लायक कुछ बेहतरीन जगहें दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज हम आपको केरल में घूमने (Kerala Places to Visit) की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर (Tourist Places in Kerala) जाना चाहिए।

केरल में घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places in Kerala)

मुन्नार (Munnar)

मुन्नार केरल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। खासतौर से मुन्नार में हनीमून कपल्स आते हैं। मुन्नार समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। चाय बागान, मट्टुपेट्टी बांध, एराविलुलम राष्ट्रीय उद्यान आदि इसके कुछ खास आकर्षण हैं। केरल का ट्रैवल प्लान बनाते समय मुन्नार को जरूर अपने प्लान में शामिल करें।

Munnar

Munnar

अलेप्पी (Alleppey)

केरल के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में अलेप्पी टॉप पर है। शहर को 'पूर्व का वेनिस' शीर्षक दिया गया था। ये केरल के कुछ अनोखे बैकवाटर्स का अनुभव करने के लिए सबसे फेमस जगह है। यहां धान के खेत, विचित्र चैपल, दिलचस्प मछली पकड़ने वाले गांव और पानी की लिली से भरी झीलें हैं जो अल्लेप्पी केरल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक बनाती हैं।

वायनाड (Wayanad)

वायनाड केरल के सबसे हरे-भरे पर्यटन स्थलों में से एक है। मलयालम में वायनाड का मतलब धान के खेतों की भूमि होता है। सबसे हरी-भरी वनस्पतियों का घर होने के कारण वायनाड केरल में घूमने के लिए सबसे बढ़िया वन स्थानों में से एक है। मलयालम में वायनाड का मतलब धान के खेतों की भूमि होता है। वायनाड आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

Wayanad

Wayanad

तिरुवनंतपुरम (Trivandrum)

केरल की राजधानी और सबसे बड़ा शहर तिरुवनंतपुरम दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है। ये न केवल हिल स्टेशनों, बैकवाटर, समुद्र तटों के लिए फेसम है, बल्कि अपनी ऐतिहासिक और सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता में भी एक विशाल विविधता प्रदान करता है। कोवलम और वर्कला त्रिवेन्द्रम के समुद्र तटीय शहर हैं। यहीं पर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर भी स्थित है, जो दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article