यात्रा

दिवाली पर रोशनी से जगमगा उठते हैं ये 4 शहर, शानदार जश्न देख दंग रह जाएंगे आप

Diwali Celebration Places 2025 : दिवाली का जश्न देश भर में ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां की दिवाली दुनिया भर में अलग पहचान रखती है। ऐसे ही 5 जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां आपको दिवाली की शानदार रौनक देखने को मिलेगी।

Image

Diwali 2025

Diwali Celebration Places 2025 : दिवाली अंधकार से प्रकाश, बुराई से अच्छाई की दिशा का प्रतीक है। यही कारण है कि भारत के हर कोने में दिवाली का जश्न अलग-अलग अंदाज में देखा जाता है। लेकिन देश में कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां यह त्योहार अपने चरम पर दिखाई देता है। दीपों, लाइटों और भव्य उत्सव के साथ इन शहरों का नजारा ऐसा होता है कि किसी के भी मन को मोह सकता है। ऐसा दृश्य देता है कि आप देखकर मंत्रमुग्ध हो उठते हैं। आइए देखते हैं पांच ऐसे शहर जहाँ दिवाली का जश्न बेहद शानदार होता है।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)

भगवान श्रीराम की नगरी और रामलला का जन्म स्थान अयोध्या दुनिया भर में चर्चित है। यहां की दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, इतिहास-और-आस्था का मिलन है। शाम होते-होते सरयू घाट पर लाखों दीप जगमगा उठते हैं।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

काशी शहर का महत्व हिन्दू धर्म में बेहद प्राचीन है। यह देश की आध्यात्मिकता का केंद्र रहा है। काशी का दिवाली उत्सव भी बेहद खास होता है। दिवाली में काशी की भव्यता और भी बढ़ जाती है। गंगा घाटों पर हजारों दीए जलाए जाते हैं। जब गंगा आरती की घंटियाँ गूंजती हैं, तो मानों धरती पर स्वर्ग का अहसास होता है।

गोवा

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गोवा का दिवाली का उत्सव थोड़ा अलग दिखाई देता है। यहां दिवाली पर ‘नरकासुर वध’ के रूप में मनाया जाता है। गोवा में दिवाली के दिन नरकासुर के बड़े-बड़े पुतले तैयार कर जलाए जाते हैं। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है।

मुंबई (महाराष्ट्र)

सपनों का शहर और मायानगरी के नाम से फेमस मुंबई शहर दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर खींचता है। वहीं मुंबई दिवाली की शाम को किसी फिल्मी सीन जैसा महसूस कराता है। ऊँची-ऊँची इमारतों में लाइटों की छटा अलग दिखाई देती है, इसके साथ ही मरीन ड्राइव पर पटाखों की चमक आपको अलग फील देती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article