यात्रा

मानसून में लेने हैं प्रकृति का मजा तो जरूर बनाए केरल का प्लान, जन्नत जैसे नजारे देख बोलेंगे वाह

Monsoon Tourism In Kerala : केरल अपनी नेचर ब्यूटी के लिए दुनिया भर में एक अलग पहचान रखता है। ये जगहें भारतीयों ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी लुभाती हैं। यदि आप प्रकृति के नजारों को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपको यहां घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

Image

monsoon travel in kerala (Photo - Canva)

Monsoon Tourism In Kerala : केरल में मानसून के दौरान घूमना आपको काफी पसंद आ सकता है। क्योंकि यहां के नजारे देखकर आपका मन खिल उठेगा। चारों तरफ फैली हरियाली बारिश के सीजन में और भी अद्भुत नजारा दिखाती है। ये देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी तरफ आकर्षित करती है। केरल को ‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहा जाता है और मानसून में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। केरल के बैकवाटर, चाय बागान, समुद्री तट और झरनों की आवाज मिलकर इसे एक अलग रोमांचकारी बनाते हैं। आज हम आपको केरल के कुछ बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं।

मुन्नार

केरल के मुन्नार के हरे-भरे चाय बागान बारिश में और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। बादलों से ढके पहाड़ और ठंडी हवाएं इसे कपल्स और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। आप मुन्नार घूमने का प्लान बना सकते हैं।

साइलेंट वैली नेशनल पार्क

साइलेंट वैली नेशनल पार्क (Silent Valley National Park) केरल के पलक्कड़ जिले में स्थित है। यह अपने घने जंगलों, दुर्लभ वन्यजीवों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए एक अलग पहचान रखती है। मानसून के दौरान केरल का ये पार्क हरे-भरे पेड़ों और नदियों से भर जाता है, जिससे यह नेचर लवर्स और ट्रैवलर्स के लिए स्वर्ग जैसा लगता है।

वायनाड

केरल का वायनाड अपने खूबसूरत झरने और हरे-भरे जंगलों के लिए मशहूर है। मानसून के दौरान वायनाड के झरने जैसे- मीनमुट्टी और सूचिपारा का नजारा देखने लायक होता है। इनकी खूबसूरती आप देख सकते हैं।

अलेप्पी

पूर्व का वेनिस कहा जाने वाला अलेप्पी शहर केरल का बेहद खूबसूरत शहर है। यहां आप केरल की खूबसूरती के नजारे नजदीक से ले सकते हैं। हनीमून कपल्स के लिए अलेप्पी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां आप अपने यार दोस्तों के साथ भी घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article