Beginner Travel Tips For International Trips: अगर आप पहली बार विदेश यात्रा करने जा रहे हैं तो यह थोड़ा तनावपूर्ण लग सकता है। लेकिन, अगर आप पहले से प्लान करके चलते हैं, तो यकीन मानिए यह आपके जीवन का सबसे शानदार अनुभव में से एक बन सकता है। आइए जानते हैं अगर आप पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो किन बातों का आपको विशेष ध्यान रखना होगा।
पासपोर्ट, वीजा और डाक्यूमेंट रखें तैयार: आप जिस देश में ट्रैवल कर रहे हैं, वहां के अनुसार वीजा की शर्तें पहले से जानें और अप्लाई करें। पासपोर्ट कम से कम 6 महीने वैलिड होना चाहिए। पासपोर्ट, वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, ट्रैवल इंश्योरेंस की प्रिंट और डिजिटल कॉपी अपने साथ रखें।
पहले से करवा लें करेंसी एक्सचेंज: घर से निकलने से पहले कुछ करेंसी पहले से ही एक्सचेंज करवा लें। एयरपोर्ट पर करेंसी बदलवाना महंगा पड़ता है। UPI इंटरनेशनल या फॉरेक्स कॉर्ड साथ में रखें। डेबिट/क्रेडिट कार्ड का इंटरनेशनल यूज चालू करवाना बिल्कुल मत भूलें।
जरूरत के अनुसार करें पैकिंग: स्मार्ट पैकिंग या फिर जरूरत के अनुसार पैकिंग करें। जिस देश की आप यात्रा कर रहे हैं वहां के मौसम और कल्चर के अनुसार ही कपड़े रखें। पावर बैंक, इंटरनेशनल चार्जर, दवाइयों का एक छोटा मेडिकल किट, टॉयलेट्रीज और लॉक जरूर रखें।
मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट का इंतजाम: अपने सिम कार्ड पर इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पहले से एक्टिवेट करवा लें। या फिर एयरपोर्ट पहुंचकर लोकल सिम कार्ड भी आप खरीद सकते हैं। गूगल मैप्स, ट्रांसलेटर और ट्रैवल ऐप्स डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव करना बिल्कुल मत भूलें।
