यात्रा

भारत का सबसे अनोखा मंदिर, जहां एलियन की होती है पूजा, जमीन के नीचे हैं देवता

Alien Temple India:रोमांच की चाह में किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे एक अनोखे मंदिर के बारे में जिसके बारे में शायद ही आपने पहले सु ना होगा।

Image

भारत का सबसे अनोखा मंदिर

Alien Temple India: घूमने-फिरने का शौक रखते हैं और किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं? भारत में मंदिरों और धार्मिक जगहों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ जगहें इतनी अलग हैं कि सुनकर ही हैरानी होती है। ऐसी ही एक जगह है एलियन मंदिर, जो तमिलनाडु के सलेम में मौजूद है। नाम सुनकर लगता है जैसे किसी फिल्म की कहानी हो, लेकिन ये जगह सच में मौजूद है और यहां लोग एलियन जैसे दिखने वाले देवता की पूजा भी करते हैं।

इस मंदिर को एक स्थानीय व्यक्ति लोगनाथन ने बनवाया था। इसकी सबसे खास बात ये है कि यहां एलियन की मूर्ति जमीन के करीब 11 फीट नीचे बनाई गई है। आमतौर पर मंदिर ऊंचे बनाए जाते हैं, लेकिन यहां आपको नीचे जाना पड़ता है, जो इसे और भी रहस्यमयी बना देता है। लोगनाथन का मानना है कि ये एलियन भगवान शिव की शुरुआती रचनाओं में से हैं और इनके पास खास शक्तियां हैं।

दिलचस्प बात ये है कि यहां सिर्फ एलियन की ही नहीं, बल्कि भगवान शिव, पार्वती, मुरुगन और काली की मूर्तियां भी हैं। यानी ये मंदिर किसी एक मान्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग आस्थाओं का एक मिश्रण है।

कुछ लोग इसे भारत की अनोखी सोच का उदाहरण मानते हैं, तो कुछ इसे सिर्फ एक अजीब लेकिन दिलचस्प कहानी समझते हैं। ये मंदिर कोई बहुत पुराना या ऐतिहासिक जगह नहीं है, लेकिन अगर आपको कुछ हटके और अलग देखने का शौक है, तो ये जगह जरूर पसंद आएगी। यहां जाना एक नया अनुभव देता है और ये भी दिखाता है कि भारत में आस्था किस तरह समय के साथ बदलती और नई चीजों को अपनाती रहती है।

ये मंदिर हमें बताता है कि भारत में धर्म सिर्फ परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि नई सोच और कल्पनाओं को भी अपनाता है। और अगर कभी सच में एलियन धरती पर आए, तो उन्हें ये देखकर शायद हैरानी नहीं होगी कि उनके नाम का मंदिर यहां पहले से बना हुआ है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article