यात्रा

Travel Tips: हवाई जहाज में उल्टी या चक्कर से बचना है? जानें कौन-सी सीट है सबसे बेहतर

Travel Tips: फ्लाइट से यात्रा करने का प्लान है लेकिन, उल्टी या चक्कर आने की समस्या आपको है तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। यहां बताया गया है कि फ्लाइट का टिकट बुक करने के दौरान अगर आप सही सीट का चुनाव करते हैं तो मोशन सिकनेस से बचा जा सकता है।

Image

Airplane Travel Tips

Airplane Travel Tips: फ्लाइट से ट्रैवल करना आमतौर पर सबसे सुविधाजनक यात्रा का तरीका माना जाता है। लेकिन, सभी के लिए ये एक समान अनुभव होता है ऐसा नहीं कहा जा सकता। कई लोग फ्लाइट में यात्रा के दौरान मोशन सिकनेस यानि- उल्टी या चक्कर का सामना करते हैं, जिससे उन्हें असहजता का अनुभव होता है। यह समस्या तब पैदा होती है जब आपका शरीर गति को महसूस करता है, जबकि आपकी आंखें किसी स्थिर चीज पर ध्यान केंद्रित करती हैं। जैसे कि एक स्क्रीन या किताब।

इस असंगति के कारण मस्तिष्क में भ्रम उत्पन्न होता है, जो उल्टी, पसीना और चक्कर आने का कारण बनता है। कुछ लोगों के लिए यह समस्या गंभीर हो सकती है और कुछ लोग आनुवंशिक रूप से मोशन सिकनेस के प्रति संवेदनशील होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मोशन सिकनेस से निपटने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है सही सीट का चुनाव करना।

अनुभवी फ्लाइट अटेंडेंट सिडनी एनीस्टाइन के अनुसार, 'सबसे सुगम यात्रा विंडो सीट पर होती है, जो पंखों के ऊपर होती है।' इसका कारण यह है कि विमान का केंद्र गुरुत्वाकर्षण पंखों के पास होता है। जब आप इस क्षेत्र में बैठते हैं, तो आप विमान के ऊपर-नीचे के हलचल को कम महसूस करते हैं। इसके अलावा, पंख विमान को स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे यात्रा के दौरान झटके कम लगते हैं।

बता दें कि अन्य सीटें, जैसे कि विमान के पिछले हिस्से की सीटें, मोशन सिकनेस के लिए सबसे खराब मानी जाती हैं। एनीस्टाइन के अनुसार ,'विमान का पिछला हिस्सा हमेशा आगे के हिस्से की तुलना में अधिक झटकेदार होता है।' इसके अलावा, गलियारे की सीटें भी असुविधाजनक हो सकती हैं क्योंकि ऐसे में आप खिड़की से बाहर का दृश्य नहीं देख पाते, जिससे मस्तिष्क को भ्रमित होने का मौका मिलता है।

इस प्रकार, यदि आप मोशन सिकनेस से बचना चाहते हैं, तो विंडो सीट पर बैठने से आप यात्रा के दौरान अधिक आरामदायक अनुभव कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article