Navratri 2025: नवरात्रि के बारे में सोचते ही सबसे पहले याद अहमदाबाद (गुजरात) की ही आती है। नवरात्रि के पावन पर्व पर अहमदाबाद नई ऊर्जा, रंग-बिरंगे गरबा महोत्सव, जगमगाते पंडालों और पारंपरिक गुजराती माहौल से खिल उठता है। ऐसे में नवरात्रि को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आप भी परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर अहमदाबाद जाने का प्लान कर सकते हैं।
पहले से जानकारी लें: नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद में विश्व प्रसिद्ध गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है। ऐसे में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों की पहले से जानकारी ले लें। ड्रेस कोड से लेकर एंट्री पास तक सबके बार में अच्छे से जान लें (कार्यक्रम और स्थान की जानकारी आप सोशल मीडिया पर चेक कर सकते हैं)
रहने की व्यवस्था: नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद में होटल, होमस्टे, और लॉज बहुत जल्दी फुल हो जाते हैं। पर्यटकों की भीड़ से बचने के लिए आप यात्रा से पहले अपनी बुकिंग जरूर कर लें।
खान-पान का ध्यान: गरबा के बाद सड़क किनारे खाना खाने से बचें। अहमदाबाद में व्रत-विशेष थाली या हल्का भोजन आसानी से मिल जाता है लेकिन, अगर आप व्रत हैं तो साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बोतलबंद पानी और हल्का स्नैक साथ रख सकते हैं।
बोनस टिप: यात्रा के दौरान अगर आपको समय मिले तो अडालज की वाव, अक्षरधाम मंदिर, साबरमती रिवरफ्रंट, हाटकेश्वर महादेव मंदिर, मनीनगर या GMDC मैदान में गरबा कार्यक्रम का हिस्सा जरूर बनें।
