यात्रा

Navratri 2025: हर कदम पर गरबा हर धड़कन में भक्ति, नवरात्रि में जरूर जाएं वडोदरा

Navratri 2025: नवरात्रि सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव भी है। इस पावन पर्व पर धड़कते गरबा स्टेप्स के साथ अगर आप एक अविस्मरणीय अनुभव चाहते हैं तो वडोदरा आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि जिंदगी को महसूस करने का आपको मौका देगी।

Image

Garba nights Gujarat (photo: canva)

Navratri 2025: नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और श्रद्धा का प्रतीक है। नवरात्रि के बारे में सोचते ही अगर किसी शहर की सबसे पहले याद आती है, तो वह वडोदरा है। गुजरात का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर वडोदरा नवरात्रि के दौरान नई ऊर्जा, रंग-बिरंगे गरबा महोत्सव, जगमगाते पंडालों और पारंपरिक गुजराती माहौल से खिल उठता है। सीधे शब्दों में समझें तो नवरात्रि में वडोदरा गरबा की राजधानी बन जाता है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। वडोदरा की यात्रा के दौरान आपको आध्यात्मिक भक्ति का एक जीवंत स्वरूप देखने को मिल जाएगा।

क्यों खास है वडोदरा का गरबा: वडोदरा का गरबा कोई आम डांस नहीं, बल्कि धड़कनों की लय है। सबसे बड़ा गरबा आयोजन जैसे- यूनाइटेड वे ऑफ बड़ौदा और एम्पायर गरबा वडोदरा में ही होता है। यहां लाखों लोग एक साथ गरबा करते हैं।

घूमने की जगहें: नवरात्रि के दौरान अगर आप वडोदरा आएं हैं तो लक्ष्मी विलास पैलेस, किरण विलास, सरदार पटेल संग्रहालय, सयाजी बाग और म्यूजियम के अलावा स्थानीय बाजार (गुजराती हस्तशिल्प की खरीदारी के लिए) की यात्रा जरूर करें।

क्या खाएं: वडोदरा की स्ट्रीट फूड नवरात्रि में बेहद मशहूर होती हैं जिसका आपको स्वाद लेना ही चाहिए। फाफड़ा-जलेबी, खमण-ढोकला, हांडी पिज्जा (लोकल स्टाइल) और गरमा-गरम चाय और मक्की के भुट्टे (गरबा के बाद रात में) का आप लुत्फ उठा सकते हैं।

गरबा में शामिल होने के टिप्स: बड़े आयोजनों में एंट्री पास जल्दी खत्म हो जाते हैं ऐसे में पहले से पास बुक करें। पारंपरिक पोशाक (महिलाएं-चनिया चोली, पुरुष- केडिया/कुर्ता) पहनें। पानी साथ रखें क्योंकि गरबा के दौरान खूब एनर्जी लगती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article