Spiritual And Patriotic Tour: स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी नजदीक है ऐसे में छुट्टी का लाभ उठाने के साथ ही देशभक्ति और कृष्णभक्ति में एकसाथ रंगने का आपके पास मौका है। इस खास मौके को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए अगर आप किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां 3 दिन का ट्रिप का प्लान है जो आपको शानदार यात्रा का अनुभव करा सकता है।
दिन 1- दिल्ली से देशभक्ति की शुरुआत करें सबसे पहले राजघाट जाकरक महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करें इसके बाद शहीदों को नमन करने के लिए इंडिया गेट व अमर जवान ज्योति का रुख करें। स्वतंत्रता दिवस को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए कुतुब मीनार में लाइट एंड साउंड शो का हिस्सा बनें। रात्रि विश्राम: दिल्ली में ही करें।
दिन 2- दिल्ली से कृष्णभक्ति की ओर यानि मथुरा-वृंदावन का रुख करें। सुबह दिल्ली से प्रस्थान करें और लगभग 3 घंटे (160 किमी) में मथुरा-वृंदावन पहुंचें। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर दर्शन, द्वारकाधीश मंदिर, विष्राम घाट पर दर्शन करें। दोपहर में वृंदावन पहुंचे जहां- बांके बिहारी मंदिर, राधा रमण मंदिर, सेवाकुंज, निधिवन दर्शन करें। शाम को प्रेम मंदिर में लाइट शो का हिस्सा बनें। रात्रि विश्राम: वृंदावन में ही करें।
दिन 3- वृंदावन से बरसाना जाएं। सुबह नन्दगांव और बरसाना (श्री राधारानी का जन्मस्थान) गोकुल- बाल लीलाएं जैसे माखन चोरी, कालियामर्दन के स्थल की यात्रा करें। शाम को वृंदावन लौटें और इस्कॉन मंदिर में आरती और भजन संध्या में भाग लें। रात में वृंदावन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करें।
