यात्रा

Destination Wedding in India: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 3 जगहें, तीसरी वाली नहीं स्वर्ग से कम

Destination Wedding in India (डेस्टिनेशन वेडिंग इन इंडिया): डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड भारत में काफी प्रचलित है, ऐसे में अगर आपको भी किसी बहुत ही सुंदर जगह पर शादी करनी है। तो भारत की ये 3 सबसे लग्जरी और खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जाकर शादी की जा सकती है।

Image

Best Destination Wedding Location in India (Photo Credit - Istock)

Destination Wedding in India (डेस्टिनेशन वेडिंग इन इंडिया): भारत में शादियों केवल एक सेरेमनी नहीं बल्कि एक त्योहार जैसी होती है। जहां पर नाच-गाने से लेकर खाना पीना तो ग्रैंड जश्न होता है। ग्रैंड शादियों की लिस्ट में अब शानदार डेस्टिनेशन भी जुड़ चुकी है। हर कपल चाहता है कि, उसकी शादी किसी बहुत ही सुंदर जगह पर हो। अगर आप भी अपनी शादी के लिए भारत में रहकर कोई बहुत ही खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं। तो ये वाली 3 जगहें आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं, जहां पर आपको विरासत, प्राकृतिक सुंदरता तो लग्जरी का अनूठा मेल देखने को मिल सकता है।

3 बेस्ट लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे ज्यादा प्रचलित है। उदयपुर में आप महल में झील के किनारे शादी कर सकते हैं। यहां के नजारे और शानों-शौकत बेशक ही आपको जिंदगी भर याद रहने वाला है। यहां पर वेडिंग कपल तो शादी में आए मेहमान भी बहुत ही ज्यादा एन्जॉय करेंगे।

गोवा

बीच के किनारे बहुत ही ग्रैंड शादी करनी है, तो गोवा का चुनाव करना बेस्ट हो सकता है। गोवा की नेचुरल ब्यूटी बेशक ही किसी का भी मन मोह लेगी। गोवा में आप एक रिलैक्स्ड अंदाज में लग्जरी शादी का अनुभव कर सकते हैं। नारियल के पेड़, रेत, समुद्र के बीच शानदार शादी बढ़िया रहेगी।

गुलमर्ग

बर्फ के पहाड़ों के बीच में अगर शादी करनी है, तो कश्मीर के गुलमर्ग से बेहतर जगह शायद ही कोई हो सकती है। गुलमर्ग की स्वर्ग जैसी सुंदरता आपके स्पेशल दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बना देगी।

जरूर ही अगर आप अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कोई बेहतरीन सी जगह का चुनाव कर रहे हैं। तो इन तीन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल करना न भूलें, वहीं तीसरी वाली जगह तो आपको बेशक खूब पसंद आएगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article