कातिल अदाओं और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स की धनी अभिनेत्री कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को हुआ था। कृति का जन्मस्थान दिल्ली है। ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण कही जाने वाली कृति ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की है। कृति के पिता चार्टेड अकाउंटेंट हैं और उनकी मां दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। इतने पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखने वाली कृति को अपने लुक्स और अच्छी कद-काठी के कारण मॉडलिंग के कई ऑफर्स आते थे जिसके चलते उन्होंने इस करियर को एक ट्राई देने का फैसला किया था। कृति ने नेनोक्काडाइन नाम की तेलुगु फिल्म से एक्टिंग शुरू की थी। इस साइको थ्रिलर के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया था।
अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले कृति अमूल आइसक्रीम, कैडबरी, क्लोज अप, सैमसंग हीरो, हिमालय फेस वॉश जैसी कई और मशहूर कंपनियों के लिए एड्स कर चुकी थीं। साल 2014 में उन्होंने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फिल्म हीरोपंती से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। मीमी, लुका छुपी, दिलवाले, बरेली की बर्फी, पानीपत जैसी फिल्मों में अच्छे प्रदर्शन के लिए कृति को खूब सराहा गया है। कृति के साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट करने की चर्चा हैं। इसके पहले कृति का नाम अभिनेता कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ भी जोड़ा जा चुका है।