बॉलीवुड

'तेरा कुत्ता टॉमी...' Kunickaa Sadanand ने खोल दी Kangana Ranaut की पोल

Kangana Ranaut Trolled: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर बयान से विवाद बढ़ गया है। इस बीच कुनिका सदानंद ने कंगना के पुराने विज्ञापन का जिक्र कर उन पर निशाना साधा है।

Image

बुरी फंस गई कंगना रनौत (pic credit-instagram)

Kangana Ranaut Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर दिया गया बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। कंगना ने कृति के पहनावे पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। अब इस मामले में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने भी प्रतिक्रिया दी है और कंगना के पुराने विज्ञापन का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा है। कुनिका के रिएक्शन के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-दूसरे दिन पाताल में खो गई यश की Toxic, कमाई में आई 64 % की गिरावट)

बुरी फंस गई कंगना रनौत

कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कृति सेनन के एक रक्षाबंधन विज्ञापन में उनके कपड़ों को लेकर कंगना ने टिप्पणी की थी। अब इस विवाद के बीच कंगना का एक पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पहनावे को लेकर लोग उनकी हालिया टिप्पणी से तुलना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना का ज्वेलरी ब्रांड नक्षत्र के लिए किया गया पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन ढूंढ निकाला। इस विज्ञापन के पोस्टर में कंगना स्ट्रैपलेस और डीप नेकलाइन वाली ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कंगना के पुराने लुक और कृति सेनन के विज्ञापन पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इस वायरल पोस्ट पर अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा, 'मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी?' वहीं, कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कंगना को निशाने पर लेते हुए उनके बयान को दोहरे मापदंड से जोड़कर देखा।

बताते चलें कि कृति सेनन एक ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन विज्ञापन में नजर आई थीं। विज्ञापन में उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पारंपरिक त्योहार के लिए उनका यह आधुनिक पहनावा पसंद नहीं आया। कंगना ने भी इस विज्ञापन पर टिप्पणी करते हुए सवाल उठाया था कि इतने तरह के कपड़ों के विकल्प होने के बावजूद रक्षाबंधन पर इस तरह के कपड़े पहनने की क्या जरूरत थी। इसके बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी त्योहार की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं में होती है। कृति ने सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह बताना कब बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराएं किसी महिला की नेकलाइन से नहीं, बल्कि उसके दिल और सोच से जुड़ी होती हैं। विवाद बढ़ने के बाद GIVA ने अपना रक्षाबंधन विज्ञापन हटा दिया। ब्रांड ने कहा कि उसका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और सम्मान के तौर पर विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article