बॉलीवुड

'दायरे में रहना चाहिए...' Kriti Sanon के विवादित ऐड पर Priyanka Chopra की मां ने तोड़ी चुप्पी

Priyanka Chopra Mother on Kriti Sanon: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद जारी है। कंगना रनौत के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कही ये बात (pic credit- instagram)

Priyanka Chopra Mother on Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) हाल ही में अपने एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। विज्ञापन में उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ। इस मामले में कंगना रनौत ने भी कृति के लुक पर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने एक्ट्रेस का समर्थन किया। अब इस विवाद के बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां मधु चोपड़ा का एक बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Yash की Toxic को बेकार बताना यूट्यूबर को पड़ा बहुत महंगा)

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कही ये बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी राय रखी है। मुंबई में आयोजित वुमन बिल्डिंग सिनेमा टुगेदर कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 'माय बॉडी, माय चॉइस' की बात बिल्कुल सही है, लेकिन कुछ सीमाएं भी जरूरी हैं। उनके अनुसार, अपनी गरिमा बनाए रखना और दूसरे लोगों की भावनाओं और मान्यताओं का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। मधु चोपड़ा ने कहा कि इस तरह के कपड़े उन जगहों पर पहने जा सकते हैं, जहां उन्हें सामान्य माना जाता है। लेकिन हर जगह और हर मौके पर एक ही तरह का पहनावा सही नहीं लगता। उन्होंने कहा कि कपड़ों का चुनाव अवसर और जगह के हिसाब से होना चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा के पहनावे पर बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि उनके बच्चे भी काम के लिए या अपनी पसंद से ऐसे कपड़े पहनते हैं। लेकिन उनका मानना है कि किसी भी आउटफिट का उस मौके के हिसाब से अच्छा और आकर्षक दिखना जरूरी है। अगर पहनावा उस अवसर के मुताबिक सही नहीं लगेगा, तो लोगों की आलोचना होना स्वाभाविक है। बता दें कि इस विज्ञापन में कृति सेनन ने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी। विज्ञापन में वह अपने ऑनस्क्रीन भाई और अपने पालतू कुत्ते को राखी बांधती नजर आई थीं। विवाद बढ़ने के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया। ब्रांड ने कहा कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article