टीवी मसाला

एक्ट्रेस Abigail Pande ने यौन शोषण पर निकाली भड़ास, बोलीं- जो गुस्सा Kriti के आउटफिट पर निकला वो...

Actress Abigail Pandey On Sexual Harassment Case: एबिगेल पांडे ने महिलाओं के खिलाफ दर्ज हो रहे यौन शोषण केस पर भड़ास निकाली। उन्होंने कृति सेनन से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया।

Image

Abigail Pande ने यौन उत्पीड़न पर निकाली भड़ास (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Actress Abigail Pandey On Sexual Harassment Case: जमूई और दिल्ली के कालका क्षेत्र में सामने आए यौन उत्पीड़न के केस ने लोगों का आक्रोश बढ़ा दिया है। कई जगह आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए प्रदर्शन भी हुए। वहीं अब महिलाओं के खिलाफ लगातार दर्ज हो रहे यौन उत्पीड़न केस पर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस एबिगेल पांडे ने पोस्ट साझा की है। उन्होंने यौन उत्पीड़न पर न केवल भड़ास निकाली, बल्कि कृति सेनन के आउटफिट से जुड़े विवाद का जिक्र कर लोगों को लताड़ भी लगाई है। एक्ट्रेस एबिगेल पांडे (Abigail Pande) का ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हम जल्द साथ काम करने वाले थे...' ‘हनुमान अंश’के डायरेक्टर ने Mushtaq Khan को दी श्रद्धांजलि

    एबिगेल पांडे (Abigail Pande) ने महिलाओं के खिलाफ लगातार दर्ज हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपनी पोस्ट में पितृसत्ता पर भी करारी चोट की। एक्ट्रेस ने लिखा, "हमारे देश में बहुत दुष्कर्म हो रहे हैं, लेकिन जो भड़ास कृति सेनन (Kriti Sanon) के विज्ञापन में आउटफिट पर देखने को मिला, उसका आधा भी लोगों में अब नजर नहीं आ रहा। या फिर महिलाओं को क्या पहनना है क्या नहीं, ये कहना पुरुषों को ये कहने से आसान है कि वे अपनी हदों में रहें।" एबिगेल पांडे की इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे सहमति जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "बिल्कुल सही बात है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "फैक्ट है...।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जुबान से खून निकाल दूंगा'- 'बुली गैंग' ने दी काजी तौकीर को पीटने की धमकी, अब हो रही है थू-थू

    एबिगेल पांडे की पोस्ट हुई वायरल

    एबिगेल पांडे की पोस्ट हुई वायरल

      बता दें कि एबिगेल पांडे (Abigail Pande) के अलावा खुशबू पाटनी, आयशा खान और शैरन वर्मा ने भी जमूई केस पर आवाज उठाई थी। वहीं एबिगेल पांडे के करियर की बात करें तो वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'हमसे है लाइफ यारों', 'साजन घर जाना है', "ये है आशिकी', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का', 'आपकी नजरों ने देखा' और सौभाग्यलक्ष्मी जैसे शोज में काम किया है। इसके साथ ही एबिगेल पांडे रियलिटी शो में भी हाथ आजमा चुकी हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article