बॉलीवुड

Rakhi Ad Row: कृति सेनॉन के बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- 'उसको जिस तरह की फिल्मों...'

Kangana Ranaut SLAMS Kriti Sanon: रक्षा बंधन विज्ञापन को लेकर हटाने के बाद कृति सेनॉन ने एक पोस्ट शेयर किया था। कृति सेनॉन के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने एक्ट्रेस पर एक फिर पलटवार किया है।

Image

कृति सेनॉन पर फिर भड़कीं कंगना रनौत (Pic Credit: Instagram)

Kangana Ranaut SLAMS Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन इन दिनों रक्षा बंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए बनाए गए इस रक्षा बंधन विज्ञापन में कृति सेनॉन को रिवीलिंग ड्रेस कैरी अपने भाई को राखी बांधते हुए देखा गया। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने कृति सेनॉन के पहनावे पर सवाल खड़े किए। इस विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी राय दी। कंगना ने विज्ञापन को लेकर कृति सेनॉन की आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनॉन ने भी अपनी बात रखी और विज्ञापन को भी हटा दिया गया। इसके बाद भी कंगना की नाराजगी कम होती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने एक बार फिर कृति सेनॉन पर तंज कसते हुए काफी कुछ कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' की नाकामी के बाद Sunny Deol को मिला राजकुमार संतोषी का साथ, 'घातक' जैसी होगी नई फिल्म)

कृति सेनॉन से बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार

हाल ही में DD News से बात करते हुए कंगना रनौत ने कृति सेनॉन के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'वो तो वैसे भी उनको जिस तरह की फिल्मों में हम देखते हैं, उनको कौन रोक रहा है कुछ पहनने से? किसी ने उन्हें आज तक रोका है? किसी को क्या पड़ी है कि वो क्या पहन कर आती है? मुझे नहीं लगता है किसी को भी पड़ी है उनके वस्त्रों की।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kuku Kohli के निधन पर Salman Khan ने जताया दुख, अरुणा ईरानी के लिए कही ये बात)

राहुल गांधी के बयान पर भी दिया रिएक्शन

राहुल गांधी के बयान पर भी कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया। 'इमरजेंसी' एक्ट्रेस ने कहा, 'इतनी बुद्धू सोच कैसे हो सकती है? किसी भी सभ्यता का सौन्दर्यात्मक एक्सप्रेशन ही त्यौहार है... रक्षाबंधन एक सभ्यता का धार्मिक एक्सप्रेशन है। उसके प्रॉपर नियम होते हैं, जैसे पूजा के होते हैं।'

कंगना रनौत ने आगे कहा कि "ब्रैलेट" बस एक छोटी सी प्रॉब्लम है। बाकी कई चीजों ने हैरान कर दिया है। उन्होंने विज्ञापन में त्योहार को दिखाए जाने के तरीके पर सवाल उठाया और पूछा कि इसमें टीका, परिवार और ऐसी दूसरी चीजें क्यों नहीं दिखाई गईं। कंगना रनौत ने उन लोगों से भी सवाल किया है जो ज्वेलरी के विज्ञापन का बचाव कर रहे थे। लोगों को समझा रहे थे कि कोई क्या पहनता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि यह विज्ञापन पहनने वाली चीज को ही प्रमोट कर रहा था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article