Sonu Nigam on Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का रक्षाबंधन से जुड़ा विज्ञापन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विज्ञापन को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई, जिसके बाद कई सेलेब्स के नाम भी इस विवाद से जोड़ दिए गए। इसी बीच सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अब सोनू निगम ने खुद सामने आकर इस बयान को लेकर सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं कि सोनू निगम ने क्या बयान दिया है, अब सिंगर की क्या सफाई सामने आई है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'बंटवारा 1947' की नाकामी के बाद Sunny Deol को मिला राजकुमार संतोषी का साथ, 'घातक' जैसी होगी नई फिल्म
सोनू निगम ने दी सफाई
सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक कथित वीडियो है, जिसमें वो कृति सेनन से जुड़े विवाद को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो पर सिंगर ने सफाई दी है। विवादास्पद राखी ऐड पर वायरल बयान वाली एक न्यूज रिपोर्ट को दोबारा पोस्ट करते हुए सोनू निगम ने लिखा, 'ये मैं नहीं हूं और मैं कभी ऐसा रहा ही नहीं।' आपको बता दें कि कृति सेनन से जुड़े हंगामे के बीच गायक सोनू निगम के नाम से एक बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया था। लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वायरल हुआ 'हिंदू सहनशील हैं' वाला बयान उन्होंने नहीं दिया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Ad: 'इतनी दिक्कत क्यों हो रही है' विवादों के बीच Kriti Sanon के सपोर्ट में उतरीं बहन Nupur Sanon
इस वजह से हुई गलती
सोनू निगम के नाम के कथित बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। लेकिन ये बयान मशहूर बॉलीवुड गायक ने नहीं दिया था बल्कि उसी नाम के एक और शख्स ने शेयर किया था। उनका सरनेम ‘सिंह’ होने के बावजूद एक्स पर लोग अक्सर उन्हें सोनू निगम समझ बैठते हैं। सोनू निगम की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
