बॉलीवुड

Raksha Bandhan 2026: बहन के घर पहुंचे सलमान खान, कृति सेनन ने फोटोज शेयर कर कसा विवादों पर तंज

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 28, 2026, 03:47 PM IST

Raksha bandhan 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी परिवार के साथ त्योहार मनाया। सलमान खान, कृति सेनन, संजय दत्त, अक्षय कुमार और कंगना रनौत ने तस्वीरें शेयर कीं।

Image

Stars Raksha bandhan 2026 (Image Source: Instagram/ Manav Manglani/ Zoom)

Stars Raksha bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बॉलीवुड में भी इसकी रौनक देखने को मिलती है। फिल्मी सितारे अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। कोई भाई की कलाई पर राखी बांधता नजर आता है तो कोई पूरे परिवार के साथ पूजा और मिठाई की रस्म निभाता है। सोशल मीडिया पर सितारों की इन खास तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इस बार भी सलमान खान (Salman Khan), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार के साथ यादगार पल बिताए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

बहन के घर पहुंचे सलमान खान

रक्षाबंधन के मौके पर सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के घर पहुंचे। सलमान खान इस दौरान कूल लुक में नजर आए। सलमान खान का ये नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कृति सेनन ने बहन को बांधी रखी

एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन का पकड़े हुए नजर आ रही हैं। दोनों के हाथ में प्यारी सी राखी बंधी हुई है। कृति सेनन और नूपुर सेनन की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

संजय दत्त-अक्षय कुमार ने भी शेयर की पोस्ट

एक्टर संजय दत्त और अक्षय कुमार ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है। संजय दत्त अपनी बहनों के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। तो वहीं अक्षय कुमार ने अपनी बहन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

कंगना रनौत ने भैया को बांधी राखी

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाया। कंगना ने भाई और भाभी के साथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कई सितारों ने शेयर की तस्वीरें

इन स्टार्स के अलावा भी बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने भाई-बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आईं उनकी तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिली, जिन्हें फैंस ने भी खूब पसंद किया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article