ऋतिक रोशन बॉलीवुड एक्टर हैं। इस हैंडसम एक्टर का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। ऋतिक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ कमाल के डांसर के रूप में भी काफी मशहूर हैं। ऋतिक रोशन फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के सुपुत्र हैं, उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। एक्टिंग सफर की शुरुआत उन्होंने फिल्म कहो ना प्यार है के साथ की थी। पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली थी। ऋतिक रोशन की मां का नाम पिंकी रोशन और बहन का नाम सुनैना है।
ऋतिक तलाकशुदा हैं। उन्होंने अपने बचपन के प्यार सुजैन खान के साथ शादी की थी। उनके दो बेटे भी हैं। 2014 में शादी के 17 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। कंगना रनौत के साथ ऋतिक रोशन का लंबा विवाद चला था। डेब्यू के बाद ऋतिक को फिजा, मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्ती करोगी, कोई मिल गया जैसी फिल्मों से खूब प्रशंसा और पहचान हासिल हुई थी। धूम 2, वॉर, विक्रम वेधा, कृष, सुपर 30 भी ऋतिक की चर्चित फिल्में हैं।