टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा एक बार फिर से हाथ मिलाने जा रहे हैं। विक्की जैन के प्रोडक्शन के लिए ये दोनों दोबारा साथ आ रहे हैं। खबरें हैं कि रेमो डिसूजा इस दफा बिग बजट एक्शन एंटरटेनर बनाएंगे, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल प्ले करेंगे। इस फिल्म में नुसरत भरूचा जैसी शानदार अदाकारा भी अहम रोल प्ले करती दिखेंगी लेकिन वो अकेली अदाकारा नहीं होंगी जो टाइगर की मूवी की खूबसूरती बढ़ाएंगी। उनके अलावा एक और एक्ट्रेस होगी जो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेगी। अगर खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अपकमिंग एक्शन एंटरेटनर में ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन भी दिखाई देंगी।
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: RD Burman Biopic: स्पेशल कैमियो करेंगे Akshay Kumar, नीरज पांडे ने की तगड़ी प्लानिंग
Tiger Shroff-Pashmina Roshan पहली बार दिखेंगे साथ
जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि पश्मीना रोशन बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की रिश्तेदार हैं, जिन्होंने फिल्म इश्क विश्क रिबाउन्ड से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें किसी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया। अब खबर आई है कि पश्मीना रोशन जल्द ही रेमो डिसूजा की अगली मूवी में नजर आ सकती हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड में दिखाई देंगे।
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: असम में आई बाढ़ में फंसीं Devoleena Bhattacharjee की मम्मी, हालातों पर छलका दर्द; बोलीं- सब खत्म हो गया...
Abhishek Banerjee and Elvish Yadav भी हैं हिस्सा
बहुत कम लोगों को पता है कि रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा और पश्मीना रोशन तो हैं ही लेकिन इन तीनों- के साथ-साथ अभिषेक बनर्जी और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव भी हैं। विक्की जैन ने बीते दिनों ही अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान किया है और ये उनका पहला प्रोडक्शन है। इस फिल्म के साथ वो फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे और नाम कमाने की कोशिश करेंगे।
Kartik Aaryan से जुड़ चुका है पश्मीना रोशन का नाम
जब पश्मीना रोशन अपनी फिल्म इश्क विश्क रिबाउन्ड के लिए चर्चा में थीं तब उनका नाम कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ा था। कार्तिक आर्यन और पश्मीना के अफेयर के चर्चे चारों ओर फैल गए थे। हालांकि इन्होंने कभी भी इस अफेयर पर जुबान नहीं खोली थी और थोड़े दिनों बाद इनके रास्ते अलग हो गए।
