Kamal Haasan- Alia Bhatt on Student Protest: जंतर-मंतर से लेकर देशभर में छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस छात्र आंदोलन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस छात्र आंदोलन को लेकर आम लोगों के बाद अब स्टार्स ने इसको लेकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। सलमान खान (Salman Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) समेत कई स्टार्स अभी तक इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं। अब साउथ के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) ने अभी इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। तो वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रिएक्शन देती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं कि इन स्टार्स ने क्या लिखा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:छात्र प्रदर्शन के दौरान TV एक्टर Sehban Azim को पड़ी पुलिस से लाठियां, बोले- हमें बीच में घेरकर पीटने लगे
कमल हासन ने लिखी ये बात
कमल हासन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'जब एक बच्चा रोया था तब हमें सुन लेना चाहिए था। लेकिन हम तब तक इंतजार करते रहे जब तक हमारे बहुत सारे बच्चे मर नहीं गए। एक ऐसा सिस्टम जहां कोचिंग सीखने की जगह ले ले, चिंता जिज्ञासा की जगह ले ले वो सड़ चुका है। एक देश तब फेल हो जाता है जब उसके बच्चों को जवाबों की जगह बैरिकेड्स और लाठियां मिलें। सोनम वांगचुक आगे के सफर के लिए देश को आपकी की जरूरत है। कृपया अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दीजिए। भारत के बच्चों से तुम हममें सबसे अच्छे हो। तुमने अपना फर्ज निभा दिया। अब देश का फर्ज है कि वो तुम्हारा साथ दे। काश कि तुम्हारे सपने हमारी नाकामियों से हमेशा बड़े रहें।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:छात्र आंदोलन का सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंचीं Huma Qureshi, साकिब सलीम भी साथ आए नजर
आलिया भट्ट ने भी दिया रिएक्शन
कमल हासन के साथ अब आलिया भट्ट का भी रिएक्शन सामने आ गया है। आलिया भट्ट ने लिखा कि 'पिछले कुछ दिन मेरे लिए दिल तोड़ने वाले भी रहे और उम्मीद देने वाले भी। जो छात्र आज अपनी बात पर डटे हुए हैं, उनके पीछे एक सपना है, उनके परिवार की उम्मीदें हैं और उनकी मेहनत व कई त्याग छिपे हैं। वे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए खड़े हैं जो उनका साथ दे रहे हैं। साथ ही वे आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक नई राह बना रहे हैं। उनका हौसला हम सभी से एक सवाल पूछता है कि क्या हम सच में उन युवाओं की आवाज सुन रहे हैं, जो इस देश का भविष्य तय करेंगे?'
