बॉक्स ऑफिस

Alpha Box office Day 3: आलिया-शरवरी की फिल्म का शानदार रहा वीकेंड, कमाई हुई इतने करोड़

Alpha Box office Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर मूवी 'ऐल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म तीन दिनों 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।

Image

तीन दिनों में 'ऐल्फा' ने कमाए इतने करोड़

Alpha box office collection day 3: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म 'ऐल्फा' को निर्माताओं ने 3 जुलाई के दिन रिलीज किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। खास बात यह है कि भले ही 'ऐल्फा' (Alpha) का दूसरी फिल्मों से मुकाबला रहा हो लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी लड़ाई लड़ रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से अच्छे रिव्यू ना मिलने के बाद भी 'ऐल्फा' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन ठीक-ठाक ही रहा है। तो चलिए देखते हैं, इन तीन दिनों में 'ऐल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alliance: 'हम उन्हें खो भी सकते थे' Sohail Khan ने पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत पर दिया रिएक्शन)

तीन दिनों में इतनी रही 'ऐल्फा' की कमाई

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक आलिया-शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' ने अपने पहले रविवार को 7,439 शोज से 13.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 33.93 करोड़ हो गया है। शनिवार को फिल्म ने थोड़ा सुधार दिखाया था और इसने 11.25 करोड़ कमाए थे, जबकि पहले दिन यानी शुक्रवार को 'ऐल्फा' की कमाई 9.50 करोड़ रही थी। नकारात्मक रिव्यू मिलने के बाद भी यह फिल्म तीन दिनों में अच्छी कमाई करने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hera Pheri 3 के राइट्स को लेकर फिर हुआ विवाद, Akshay Kumar की प्रोडक्शन कंपनी ने जारी किया नोटिस)

Alia-Sharvari's Alpha

Alia-Sharvari's Alpha

बाकी फीमेल-लीड की तुलना में 'ऐल्फा' अभी भी अपने ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन में बेहतर कर रही है। यश राज फिल्म्स की 'मर्दानी 3' ने तीसरे दिन पर 4,940 शोज से 7.25 करोड़ कमाए थे। इससे इसका भारत नेट कलेक्शन 17.50 करोड़ रहा था। 'ऐल्फा' शुरुआत तीन दिनों के कलेक्शन में रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' से काफी आगे है।

शिव रावैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐलफ' में मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट और शरवरी हैं। यह YRF Spy Universe की पहली फिल्म है जिसमें दो महिलाएं लीड रोल में हैं। बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने फिल्म में शानदार कैमियो किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article