साउथ मूवीज

नहीं बदली है Jailer 2 की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी Rajinikanth के फैंस को खुशखबरी

रजनीकांत स्टारर जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर बहुत सारा कन्फ्यूजन फैला हुआ है, जिस पर आखिरकार मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है। मेकर्स ने रिलीज डेट बदलाव की खबरों की असलियत लोगों को बता दी है।

Image

नहीं बदली है Jailer 2 की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी Rajinikanth के फैंस को खुशखबरी

रजनीकांत उम्र की वजह से पिछले कुछ सालों से चुनिंदा मूवीज ला रहे हैं। इन्हें देखने के लिए दर्शक हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। इन दिनों उनकी जेलर 2 का काम चल रहा है, जिसको लेकर पूरा देश उत्साहित है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रजनीकांत की जेलर 2 2026 की जगह अगले साल में रिलीज होगी। इन खबरों में कितनी सच्चाई है? क्या वाकई जेलर 2 मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है? अगर मेकर्स के ताजा बयान पर ध्यान दें तो ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती

नहीं बदली गई है Rajinikanth की Jailer 2

पिछले काफी लम्बे समय से जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार लोग इसकी रिलीज डेट को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं, जिन पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। कुछ दे पहले ही जेलर 2 के मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। ये फिल्म अपने तय समय पर ही यानि कि 15 अक्तूबर को रिलीज होगी। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'जरूर देखें...' Hanuman Ansh देखकर 7 वें आसमान पर पहुंच गई Kangana Ranaut

अक्टूबर में होगा महाक्लैश

बहुत कम लोगों को पता है कि जिस दिन रजनीकांत की जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसी मौके पर विजय देवरकोंडा-राजकुमार राव की फिल्में थिएटर में आएंगी। जहां विजय देवरकोंडा राजाबलि आएगी तो वहीं राजकुमार राव की प्रहार द उज्जवल निकम स्टोरी भी रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों का भी लोग इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जब सिनेमाघरों में ये तीनों मूवीज होगी तो दर्शक भी कन्प्यूज हो जाएंगे कि वो किस फिल्म को देखने के लिए टिकिट खरीदें। वैसे आप जेलर 2, प्रहार और राजाबलि सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article