Alpha Box office collection Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्पाई थ्रिलर मूवी 'ऐल्फा' (Alpha) 3 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंची है। दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू ना मिलने के बाद भी यह मूवी शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई करने में सफल रही। मगर चौथे दिन यानी सोमवार को 'ऐल्फा' के कलेक्शन में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। तो चलिए देखते हैं शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐल्फा' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: SS Rajamouli की 'Varanasi' से Mahesh Babu का लुक लीक! फैन्स ने की रणबीर कपूर से तुलना)
चौथे दिन कमजोर पड़ी आलिया-शरवरी स्टारर की 'ऐल्फा'
आलिया भट्ट और शरवरी की लीड रोल वाली फिल्म 'ऐल्फा' के चौथे दिन के कलेक्शन ने निर्माताओं की नींद उड़ा दी है। फिल्म को मिली प्रतिक्रियाएं औसत रही, फिर भी वीकेंड में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' ने चौथे दिन 2.87 करोड़ रुपये कमाए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 36.87 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 7 जन्मों के लिए एक हुए Anshula Kapoor-Rohan Thakkar, सामने आई पिक्स)

Alia Bhatt and Sharvari's Alpha
'जिगरा' को मात देने में सफल रही 'ऐल्फा'
'ऐल्फा' YRF स्पाई वर्स की अब तक की सबसे कम ओपनिंग वीकेंड में कमाईकरने वाली फिल्म बनी है। Pathaan, Tiger 3 और War 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया था। अलिया की पिछली फिल्म 'जिगरा' ने अपने चौथे दिन सिर्फ 1.65 करोड़ कमाए थे। 'ऐल्फा' ने सोमवार के कलेक्शन में 'जिगरा' को मात दी है। इस मूवी में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने धांसू कैमियो किया है, जिसे देख दर्शक काफी खुश भी दिखे।
