बॉक्स ऑफिस

Alpha Box Office Collection: आलिया-बॉबी की फिल्म की कमाई में 5वें दिन आया सुधार, अब तक किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 8, 2026, 05:50 AM IST

Alpha Box Office Collection Day 5: बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म अल्फा ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Image Source: IMDb/ Chat GPT)

Alpha Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म अल्फा की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म अल्फा अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब फिल्म अल्फा को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म अल्फा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

'अल्फा' ने 5वें दिन की इतनी कमाई

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांच दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की खबर के मुताबिक बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में चौथे दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिला। फिल्म ने चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म अल्फा की कुल कमाई 42.10 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अल्फा की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन

बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी कोई खास जादू नहीं दिखा पाई। फिल्म अल्फा का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी महज 70.03 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म अल्फा अभी तक फ्लॉप नजर आ रही है। फिल्म अल्फा का कुल बजट 130 करोड़ रुपये है। फिल्म अभी तक अपने बजट से भी 60 करोड़ रुपये पीछे है। फिल्म अल्फा की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article