Alpha Box office collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड मूवी है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी और बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। सुबह के अर्ली शोज देखने के बाद कई लोगों ने इसे शानदार बताया तो कईयों को यह ठीक-ठाक ही लगी है। इस मूवी का कलेक्शन लोगों की राय पर बहुत निर्भर करता है क्योंकि इस समय पहले से भी कई फिल्में सिनेमाघरों में बड़े परदे पर लगी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'ऐल्फा' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रहने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: आशुतोष गोवारिकर संग Aamir Khan नई फिल्म का टाइटल होगा 'Lalkaar', फैन्स हुए उत्साहित)
पहले दिन इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'ऐल्फा'
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की नई फिल्म 'अल्फा' को लेकर जो ट्रेड आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी ओपनिंग डे पर 5 से 7 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। कई एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि 'ऐल्फा' के मेकर्स की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद टूट सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने इस मूवी को करने के लिए 25 करोड़ रुपये की मोटी रकम चार्ज की है। वहीं दूसरी ओर शरवरी को केवल 3 करोड़ रुपये मिले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha X Review: आलिया-शरवरी की 'ऐल्फा' देख निराश हुए दर्शक !! खराब स्टोरी और VFX की हो रही है आलोचना)

Alpha
100 करोड़ से ज्यादा है 'ऐल्फा' का बजट
वाईआरएफ के 'स्पाई यूनिवर्स' की पहली फीमेल-लीड फिल्म 'ऐल्फा' को बनाने में मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। इस मूवी का बजट 100 से 125 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े स्टार्स भी मौजूद हैं। इस समय अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं, जिससे 'ऐल्फा' के पहले दिन के कलेक्शन में असर भी पड़ सकता है। ऑफिशियल नंबर्स के लिए हमें कल तक का इंतजार करना पड़ेगा।
