बॉक्स ऑफिस

Alpha Box Office Day 14: धड़ाम हुई आलिया-शरवरी स्टारर की कमाई, 50 करोड़ का आंकड़ा छूना हुआ मुश्किल

Alpha Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' की कमाई में अब कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। यह फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपये भी कमा नहीं पाई है।

Image

धड़ाम हुई आलिया-शरवरी स्टारर की कमाई

Alpha Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची थी। 16 जुलाई 2026 यानी गुरुवार को 'ऐल्फा' ने थिएटर में दो हफ्ते पूरा कर लिए हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जा रहा है। दर्शकों की ओर से खास रिव्यू ना मिलने का असर भी इसकी कमाई पर काफी पड़ा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये भी कमा नहीं पाई है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: सलमान से अक्षय तक... विक्की कौशल से पहले इन स्टार्स संग जुड़ा था Katrina Kaif का नाम)

इतना हुआ 'ऐल्फा' का कलेक्शन

आलिया भट्ट और शरवरी की फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' को सिनेमाघरों में दो हफ्ते हो गए हैं। 'ऐल्फा' ने पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के मुताबिक दूसरे हफ्ते की कमाई अभी 8.37 करोड़ रुपये रही है। 14वें दिन फिल्म ने केवल 0.02 करोड़ रुपये कमाए हैं। कल यह कलेक्शन 0.60 करोड़ रुपये रहा था। 14वें दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई है। दुनिया भर में 'ऐल्फा' की कुल कमाई अभी 93.42 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 100 करोड़ रुपये कमा लेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Addinath Kothare ने पत्नी Urmila Kanetka संग खत्म की 15 सालों की शादी, मिलकर करेंगे बेटी Jizah का पालन-पोषण)

Alia Bhatt-Sharvari

Alia Bhatt-Sharvari

ये रहा 'ऐल्फा' का हर दिन का कलेक्शन...

पहला दिन (पहला शुक्रवार) - 9.25 करोड़ रुपये

दूसरा दिन (पहला शनिवार) - 11.50 करोड़ रुपये

तीसरा दिन (पहला रविवार) - 13.25 करोड़ रुपये

चौथा दिन (पहला सोमवार) - 3.85 करोड़ रुपये

पांचवां दिन (पहला मंगलवार) - 4.25 करोड़ रुपये

छठा दिन (पहला बुधवार) - 2.85 करोड़ रुपये

सातवां दिन (पहला गुरुवार) - 2.50 करोड़ रुपये

आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार) - 1.65 करोड़ रुपये

नौवां दिन (दूसरा शनिवार) - 2.25 करोड़ रुपये

दसवां दिन (दूसरा रविवार) - 2.25 करोड़ रुपये

ग्यारहवां दिन (दूसरा सोमवार) - 0.75 करोड़ रुपये

बारहवां दिन (दूसरा मंगलवार) - 0.85 करोड़ रुपये

तेरहवां दिन (दूसरा बुधवार) - 0.60 करोड़ रुपये

चौदहवां दिन (दूसरा गुरुवार) - 0.02 करोड़ रुपये

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article