सीटीईटी सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट

सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट या शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत CBSE द्वारा करवाई जाने वाली एसी परीक्षा है। जिसे पास करने के बाद ही कोई भी व्यक्ति स्कूलों में शिक्षक बनने योग्य माना जाएगा। टीचर बनने वाले उम्मीदवारों सीटीईटी की परीक्षा पहली से आठवीं क्लास में पढ़ाने के लिए देना आवश्यक है। इस परीक्षा को करवाने के पीछे का उद्देश्य ये है कि, इससे देश भर में एक तय पैमाने को पास करके अच्छी क्षमताओं वाले शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इससे ये संदेश जाएगा कि सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में क्वालिटी का कितना ध्यान है। साथ ही इससे प्राइमरी एलिमेंट्री कक्षाओं में पढ़ाने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक क्षमताओं के साथ साथ मानसिक योग्यता की भी पहचान की जा सकेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जाने वाली इस परीक्षा को देने के लिए आपका 18 वर्ष से ज्यादा और भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। इसी के साथ उम्मीदवार को 10वीं और 12वीं कक्षा में लगभग 50% से पास होने के साथ बीएड, एमएड या शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी 2 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। सीटीईटी दो स्तरीय एग्जाम होती है, जिसके लेवल 1 को पार करके आप कक्षा 1 से 5 के बच्चों को और लेवल 2 को पास करके आप कक्षा 6 से 8 के बच्चों को पढ़ा सकेंगे। परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और बाल विकास से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। 60% के साथ CTET का पास सर्टिफिकेट 7 साल तक वैद्य माना जाता है।