CTET Registration 2026 Apply Online: क्या सीटेट के लिए अप्लाई नहीं कर पाए तो ये खबर पूरी पढ़ें। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सीटेट के लिए आवेदन करने वालों के लिए दोबारा से आवेदन विंडों को खोलने जा रहा है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन विंडो 27 दिसंबर से खुलने जा रही है।
यह फैसला CBSE ने तब लिया जब यह पाया गया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम में 1.61 लाख से अधिक एप्लीकेशन अभी भी अधूरे हैं। ऐसे लोगों के पास रजिस्ट्रेशन पूरा करने का मौका होगा।
आज (25 दिसंबर) जारी एक प्रेस रिलीज में बोर्ड ने जानकारी दी कि कुल मिलाकर 1,61,127 रजिस्ट्रेशन अधूरे रह गए हैं। ये ऐसे उम्मीदवार हैं जो किसी वजह से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, और फाइनल एप्लीकेशन में कन्वर्ट नहीं हुए। इतने सारे एप्लीकेशन अभी भी पेंडिंग होने के कारण, बोर्ड ने उम्मीदवारों को दूसरा मौका देने और एप्लीकेशन विंडो फिर से खोलने का फैसला किया है।
CTET Registration 2026 Time
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे से फिर से खुलेगा, और 30 दिसंबर, 2025 को रात 11:59 बजे तक एक्टिव रहेगा।
ये CTET परीक्षा का 21वां एडिशन है। ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 18/12/2025 (रात 11:59 बजे) थी। इस दौरान, कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अप्लाई किया, जिनमें से 3,53,218 और 4,14,981 उम्मीदवारों ने क्रमशः आखिरी से एक दिन पहले और आखिरी तारीख को अपने एप्लीकेशन जमा किए।
लेकिन 1,61,127 रजिस्ट्रेशन अधूरे रह गए और पूरी तरह से जमा किए गए एप्लीकेशन में कन्वर्ट नहीं हुए। चूंकि CTET का यह एडिशन लगभग एक साल के गैप के बाद हो रहा है, इसलिए बोर्ड ने इस मामले पर सहानुभूति से विचार किया है।
सीटेट के बारे में
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एक नेशनल लेवल का एलिजिबिलिटी एग्जाम है जिसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा केंद्रीय सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक टीचिंग जॉब्स के लिए कैंडिडेट्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए आयोजित किया जाता है।
