CTET 2026 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा की तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से प्रकाशित की गई है। सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी अधिसूचना चेक कर सकते हैं।
कब होगी सीटीईटी 2026 परीक्षा
सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पेपर 1 का आयोजन सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जबकि पेपर 2 परीक्षा इवनिंग शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही नोटिफिकेशन में यह जानकारी भी दी गई है कि उम्मीदवारों की अधिक संख्या होने की स्थिति में परीक्षा शनिवार 5 सितंबर को भी आयोजित की जा सकती है।
| Date of Exam | Paper Code | Shift | Time |
| 06.09.2026 | Paper-II | सुबह | 09:30 AM to 12:00 PM |
| 06.09.2026 | Paper-I | शाम | 02:30 PM to 05:00 PM |
कब हुआ था रजिस्ट्रेशन
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया था। अब बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथियों को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है।
कब आएगा एडमिट कार्ड
जैसा की हमने बताया कि परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को किया जाना है। उसके अनुसार, बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड 1 सितंबर या 2 सितंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कब जारी होगा रिजल्ट
सितंबर के परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न के बाद बोर्ड द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी और उस पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्ति की समीक्षा करने के बाद बोर्ड अक्टूबर के अंत तक फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।
